कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में युवती से दुष्‍कर्म, चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्‍पताल में एक युवती के साथ दुष्‍कर्म किया गया। आरोपित अस्‍पताल में कार्य करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। अस्‍पताल प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 02:34 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 02:34 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में युवती से दुष्‍कर्म, चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने वारदात को दिया अंजाम
कुरुक्षेत्र के सिविल अस्‍पताल में दुष्‍कर्म की वारदात।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को एलएनजेपी अस्‍पताल में अंजाम दिया गया। अस्‍पताल के कर्मी ने युवती के साथ दुष्‍कर्म किया। युवती रिश्‍तेदार महिला मरीज की देखरेख करने के लिए अस्‍पताल में रुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अस्‍पताल प्रशासन ने भी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती महिला की तिमारदार के साथ ठेके पर लगे अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बयान दर्ज कर युवती का मेडिकल करा दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि एलएनजेपी अस्पताल के महिला वार्ड में एक महिला दाखिल थी। महिला की रिश्तेदार युवती शुक्रवार सायं अस्पताल आई थी। रात को वह महिला की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। रात करीब दो बजे जब युवती महिला के बैड के पास नहीं दिखी तो उसने आस-पास के लोगों से युवती के बारे में पूछा। इसी दौरान उसे पता चला की युवती शौचालय की तरफ गई है।

उसकी तलाश की तो युवती शौचालय में आरोपी के साथ संदिग्ध हालत में मिली। लोगों को देख चतुर्थ कर्मचारी मौके से फरार हो गया। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी महिला को दी। इस बारे में अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती बयान पर शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है। वहीं आरोपित को अस्पताल से हटा दिया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित धर्मबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ठेके पर अस्पताल में चतुर्थ कर्मचारी लगा हुआ है।

मांगे राम, थाना प्रभारी, केयूके।

chat bot
आपका साथी