पानीपत में श्रमिक ने फैक्‍ट्री में फंदा लगा दी जान, इधर खेत की होदी में किसान का शव

पानीपत में श्रमिक ने फैक्‍ट्री में फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। वहीं एक किसान का शव पड़ोसी के खेत की होदी में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:53 PM (IST)
पानीपत में श्रमिक ने फैक्‍ट्री में फंदा लगा दी जान, इधर खेत की होदी में किसान का शव
पानीपत में श्रमिक ने फैक्‍ट्री में फंदा लगा दी जान, इधर खेत की होदी में किसान का शव

पानीपत, जेएनएन। जाटल रोड स्थित शिवम टेक्सटाइल फैक्ट्री में श्रमिक जफरूल (24) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक जफरूल का शव फंदे पर झूलता देख साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साथी श्रमिकों ने बताया कि जफरूल मूल रूप से सीतापुर उप्र के शाहामहौली गांव का रहने वाला था और अविवाहित था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे तक फैक्ट्री में उनके साथ काम कर रहा था। उसके बाद जफरूल ने फैक्ट्री के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। बता दें कि जफरूल का भाई महफूज 10 दिन पहले ही गांव गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

इधर मजदूर ने क्वार्टर में लगाया फंदा

पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी राजकुमार घोष(34) लगभग एक माह पहले पानीपत आया था। वह रिफाइनरी टाउनशिप में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह साथी काम पर चले गए तो वह गेट नंबर एक के पास बने उसके क्वार्टर में ही रूक गया। 11 बजे साथी कर्मचारी क्वार्टर पर लौटे तो उन्हें राजकुमार का शव फंदे पर झूलता  मिला। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी के खेत की होदी में मिला किसान का शव

नौल्था गांव में खेतों में काम करने गए किसान का शव पड़ोसी किसान के खेत में पानी की होदी में पड़ा मिला। पड़ोसी किसान ने पुलिस और मृतक के स्वजनों को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्वजनों ने बताया कि जोगेंद्र सिंह (35) निवासी नौल्था शुक्रवार दोपहर तीन बजे खेतों में काम करने गया था। काम करने के बाद वह पड़ोसी किसान समेर सिंह के खेतों में ट््यूबवेल पर नहाने चला गया। समेर सिंह के नौकर को शाम लगभग 6 बजे जोगेंद्र होदी में पड़ा दिखा। उसने तुरंत खेत मालिक समेर ने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी