आचार संहिता से पहले 123 करोड़ के 222 विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर

जागरण संवाददाता, पानीपत : विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले नगर निगम ने 123.64 करोड़ के 222 विकास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:01 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 09:01 AM (IST)
आचार संहिता से पहले 123 करोड़ के 222 विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर
आचार संहिता से पहले 123 करोड़ के 222 विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर

जागरण संवाददाता, पानीपत : विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले नगर निगम ने 123.64 करोड़ के 222 विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर कर दिए हैं। शनिवार को भी कुछ कामों के वर्क ऑर्डर किए जाएंगे। अब आचार संहिता लागू होने पर विकास कार्य नहीं अटक पाएंगे।

नगर निगम में गत कई दिनों से तकनीकी टीम विकास कार्यों के टेंडर खोलने और इनके वर्क ऑर्डर करने में लगी हुई है। कई विकास कार्यों में रेट अधिक मिलने पर फर्मों के साथ रेटों पर चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम तक निगम कार्यालय में वर्क ऑर्डर जारी किए गए। इनमें मुख्यमंत्री की घोषणा, प्रशासनिक मंजूरी और डी-प्लान के काम प्रमुख हैं। इनमें से बाहरी कॉलोनियों में 47 करोड़ के विकास कार्य भी हैं। इनका मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 23 अगस्त को शिलान्यास किया था। अमरुत योजना के तहत सीवर और पेयजल पाइप का काम

निगम ने 123.64 करोड़ के अलावा अमरुत योजना के तहत सीवर और पेयजल पाइप लाइन के करोड़ों के कामों को मंजूरी दी है। इसमें 97 करोड़ में सीवर और 37 करोड़ में पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम है। 18 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा और मेयर अवनीत कौर ने गत सप्ताह की जसबीर कॉलोनियों में काम शुरू कराए थे। एससी बस्ती के लिए 23 करोड़ मंजूर

नगर निगम को एसी बस्तियों के लिए कराए जाने वाले कामों के 23.02 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इस राशि में वार्ड एक से 26 तक की एससी बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

वर्जन :

विधानसभा चुनाव की आचार संहित से पहले 222 विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर कर दिए हैं। अब कामों में कोई रुकावट नहीं आएगी। शनिवार को भी कुछ कामों के वर्क ऑर्डर किए जाएंगे।

ओमप्रकाश, कमिश्नर, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी