करनाल में दो मासूमों को गोद में लेकर नहर में कूद गई महिला

करनाल में दो बच्‍चों के साथ एक महिला आवर्धन नहर में कूद गई। महिला की मौत हो गई जबकि बच्‍चों की तलाश की जा रही है। पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 08:57 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 08:57 AM (IST)
करनाल में दो मासूमों को गोद में लेकर नहर में कूद गई महिला
करनाल में दो मासूमों को गोद में लेकर नहर में कूद गई महिला

पानीपत/करनाल, जेएनएन। जीटी रोड स्थित पक्के पुल के पास आवर्धन नहर में एक महिला ने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। एक युवक ने महिला और बच्चों को बचाने का भरसक प्रयास किया और महिला को बाहर भी निकाल लिया, लेकिन बच्चों को न बचा सका। दोनों बच्चे नहर में बह गए। महिला को गंभीर अवस्था में अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

सोमवार को दोपहर बाद 30 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ पक्के पुल पर आवर्धन नहर के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला थ्री व्हीलर में बैठकर करनाल की तरफ से आई थी। आवर्धन नहर पर उतरी। महिला अपने बच्चों के साथ आवर्धन नहर की पटरी पर रांवर की तरफ चल पड़ी और करीब आधा किलोमीटर दूर जाने पर उसने ने बच्चों सहित नहर में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के साथ ढाई साल का बच्चा साथ था और दूसरा करीब एक वर्षीय बच्चा उसकी गोद में था। कुछ ही दूरी पर खड़े एक युवक ने महिला को नहर में छलांग लगाते हुए देखा और उसको व बच्चों को बचाने के लिए खुद भी नहर में छलांग लगा दी। युवक ने महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे नहर में कहीं दूर बह गए। सूचना के बाद मधुबन थाना प्रभारी तरसेम चंद पुलिस कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के संबंध में पूछताछ की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।

एक अज्ञात महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आवर्धन नहर में छलांग लगाई थी। महिला की मौत हो गई है, जबकि दोनों बच्चे नहर में बह गए हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मोर्चरी हाउस भिजवाकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।

-हरिकिशन शर्मा, जांच अधिकारी मधुबन थाना

chat bot
आपका साथी