Haryana weather update: तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, दो दिन बाद फिर छूटेगा पसीना

हरियाणा में मार्च के अंतिम दिनों में गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। बुधवार को अचानक तेज हवा चली। जिससे गर्मी से राहल मिली। मौसम विभाग के अनुसार दो अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। तीन अप्रैल से अधिकतम तापमान फिर बढ़ेगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 01:58 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 01:58 PM (IST)
Haryana weather update: तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, दो दिन बाद फिर छूटेगा पसीना
मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से पारा ऊपर की ओर जाना शुरू हो जाएगा।

करनाल, जेएनएन। मार्च माह के आखिरी में एकाएक तापमान में आई तेजी के बाद मौसम फिर नरम पड़ रहा है। एक बार जहां तापमान 35 डिग्री के पार चला गया था। वीरवार को अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री तक कम हो गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे गर्मी का अहसास कम हुआ है।

इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी है। शाम के समय तेज हवा चलने से हलकी सर्दी का अहसास भी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। जबकि दो अप्रैल के बाद मौसम फिर करवट लेगा और गर्मी का असर बढ़ना शुरू हाे सकता है।

अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट

करनाल में वीरवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया। सुबह के समय आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दो दिन पहले जहां गर्मी सताने लगी थी और हवा मंद हो चली थी। वहीं अब गर्मी से लोगों ने राहत ली हुई है और हवा की गति भी बढ़ गई है।

दो अप्रैल के बाद गर्मी छुड़ाएगी पसीना

दो अप्रैल को भी मौसम की यही स्थित रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद मौसम भी नखरे दिखा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से पारा ऊपर की ओर जाना शुरू हो जाएगा। इस दिन 35 डिग्री तक तापमान रह सकता है। जबकि पांच अप्रैल को तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक भी जा सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।

सर्दी-जुकाम और वायरस के बढ़ रहे मामले 

बदलते मौसम में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। पार्क अस्पताल की डॉक्टर रंजना शर्मा का कहना है कि यह मौसम सेहत पर विपरीत असर डालता है। शाम के समय हवा चलने के साथ ही सर्दी का अहसास होता है। ऐसे में लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही वायरल बुखार के केस भी बढ़ रहे हैं। लोगों को सुबह व शाम के समय हलकी सर्दी से बचना चाहिए। अभी ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी