तोरण द्वारों के माध्यम से प्रदर्शित होगी हरियाणावी संस्कृति की झांकी

संजीव गुप्ता, पानीपत स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत हरियाणा में प्रवेश के सभी रास्तों पर ि

By Edited By: Publish:Sat, 03 Sep 2016 02:22 AM (IST) Updated:Sat, 03 Sep 2016 02:22 AM (IST)
तोरण द्वारों के माध्यम से प्रदर्शित होगी हरियाणावी संस्कृति की झांकी

संजीव गुप्ता, पानीपत

स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत हरियाणा में प्रवेश के सभी रास्तों पर विशेष तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे। इन द्वारों पर प्रदेश की लोक लुभावनी संस्कृति और विरासत प्रदर्शित होगी । इसके अलावा नई पीढ़ी को प्रदेश के 50 वर्ष पुराने गौरवशाली अतीत से रूबरू कराने के लिए हर जिले में एक जन जागरण यात्रा भी निकाली जाएगी।

एक नवंबर को मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रदेश सरकार की तैयारी अब जोर पकड़ चुकी है। हरियाणा गठन के 50 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा विशेष समारोह गुड़गांव में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रदेश वासियों के लिए 50 घोषणाएं भी की जाएंगी। तत्पश्चात एक साल तक स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों का यह सिलसिला जारी रहेगा।

इन्हीं तैयारियों का एक हिस्सा है विशेष तोरण द्वार। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश के जितने भी एंट्री गेट या रास्ते हैं, वहां स्वागत के लिए विशेष तोरण द्वार लगाए जाएंगे। ये तोरण द्वार सिर्फ सुंदरता या सजावट का हिस्सा भर नहीं होंगे बल्कि इनके जरिए प्रदेश की संस्कृति, विरासत, अतीत और उपलब्धियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश की युवा पीढ़ी जो शायद हरियाणा के 50 वर्ष पुराने सुनहरे अतीत से बहुत वाकिफ नहीं है, के लिए सभी जिलों में जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक मंडलियों के गीतों व नाटय प्रस्तुतियों से बताया जाएगा कि प्रदेश को ऐसा ही नहीं .. देसां में देस हरियाणा जित दूध दही का खाना. की उपाधि मिली है।

जागरण से बातचीत में जिला उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। बहुत ही जल्द एक उत्सवी रंग हर प्रदेशवासी महसूस करने लगेगा।

chat bot
आपका साथी