Weather Update: हरियाणा में दीपावली से बढ़ जाएगी ठंड, बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

सोमवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री के आसपास बना रहा। इसमें ओर भी गिरावट की संभावना है। नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान औसत तापमान लगभग 11 से 12 डिग्री सेल्सियस है। महीने के अंत में लगभग 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 11:07 AM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 11:07 AM (IST)
Weather Update: हरियाणा में दीपावली से बढ़ जाएगी ठंड, बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
हरियाणा में सर्द रहेगा नवंबर का महीना।
करनाल, जागरण संवाददाता। इस बार भी नवंबर माह में पिछले माह की तरह तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। यह महीना सर्द रहने वाला है। हालांकि इसकी शुरूआत दीपावली से ही शुरू हो जाएगी। दीपावली के बाद से मौसम में ठंड अधिक बढ़ने की संभावना है। तेजी से बदल रहे मौसम को देखते हुए लोगों को सजग रहने की जरूरत है। अगर आपने अभी तक गर्म कपड़े आलमारी से नहीं निकाले हैं तो अब देर न करें। मौसम रंग बदलने लगा है और ठंड की आहट हो चुकी है। बदलते मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री तक जाने की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री
सोमवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री के आसपास बना रहा। इसमें ओर भी गिरावट की संभावना है। नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान औसत तापमान लगभग 11 से 12 डिग्री सेल्सियस है। महीने के अंत में लगभग 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ला नीना की स्थिति लगातार सर्दियों के महीनों के दौरान तापमान की निचली सीमा को बढ़ाती है। पिछले साल भी, ला नीना की स्थितियों ने ही सर्दियों की स्थिति शुरू की थी और नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। तापमान लुढ़कने साथ ही फिजा बदलेगी और सर्दी अपने वजूद का एहसास कराने लगेगी। चार नवंबर को दीपावली है। नवंबर से तापमान गिरने के कारण दीपावली की शाम सर्द होगी।
बाजार में आनी शुरू हुई गर्म कपड़ों की खरीददारी
मौसम जैसे-जैसे करवट ले रहा है, वैसे-वैसे बाजार में गर्म कपड़ों की खरीददारी भी बढ़नी शुरू हो गई है। बाजार में दीपावली पर खरीददारी के साथ-साथ गर्म कपड़ों की खरीददारी में जुटे हुए हैं। इस समय हालात ऐसे हैं कि बाजार में पांव रखने तक की जगह नहीं है। शहर के मुख्य बाजार को दीपावली की खरीददारी के लिए खूब सजाया गया है।
बदलते मौसम में रखें ध्यान
बदलते मौसम में हमें अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। मौसम के बदलने के साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। सर्दी-जुकाम, बुखार से लोग पीड़ित हैं। ऐसे में गर्म कपड़े पहने, रोजाना गर्म पानी पिये, मुंगफली और आंवले का सेवन करें। 
chat bot
आपका साथी