महिला के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपित सिपाही विजेंद्र सस्पेंड, जिस थाने में था वहीं केस दर्ज

रक्षाबंधन के दिन कार सवार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरेापित सिपाही विजेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मतलौडा थाने में तैनात सिपाही पर उसी के थाने में केस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 01:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 01:21 AM (IST)
महिला के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपित सिपाही विजेंद्र सस्पेंड, जिस थाने में था वहीं केस दर्ज
महिला के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपित सिपाही विजेंद्र सस्पेंड, जिस थाने में था वहीं केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मतलौडा : रक्षाबंधन के दिन कार सवार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरेापित सिपाही विजेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मतलौडा थाने में तैनात सिपाही पर उसी के थाने में केस दर्ज किया गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल आरोपित सिपाही को सिविल अस्पताल से पीजीआइ खानपुर रेफर कर दिया गया। मतलौडा थाना प्रभारी धर्मबीर ¨सह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ जांच की जा रही है। वहीं जाम लगाने पर नौ लोग नामजद सहित 40 खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

पीड़ित महिला ने मतलौडा बस अड्डे पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिपाहियों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। उनके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर पति सुरेश को पीटा। वहीं, थाना मतलौडा पुलिस एएसआइ सतपाल ¨सह के बयान पर एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बबली, उसके पति सुरेश, चमनलाल, रणजीत, विकास, अशोक, सुनील, जय¨सह और सुनील समेत 30 अन्य लोगों के खिलाफ सड़क जाम कर राहगीरों को परेशान करने के आरोप में पांच विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह था मामला

मतलौडा बस अड्डा पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के दौरान एक कार चालक ने ओवरटेक कर बाइक को टक्कर मारी। जल्दी कार निकालने के चक्कर में पुलिसकर्मी को कार की साइड लग गई। रोकने पर जब नहीं रुका तो करीब सौ मीटर दूर जाकर पुलिसकर्मी ने चालक को बाहर खींचकर उतारा। दोनों में हाथापाई हो गई। चालक की पत्नी भी बीच बचाव में आई और तीनों में मारपीट शुरू हो गई। महिला ने मायके वालों को फोन कर बुला लिया। ग्रामीणों ने सिपाही विजेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पिटा। उन्होंने इसके बाद पानीपत-सफीदों सड़क पर जाम लगा दिया।

chat bot
आपका साथी