सिवाह के पंचायत घर में लगाया वैक्सीन कैंप

जजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश संगठन सचिव व युवा नेता देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को गांव में टीकाकरण के लिए सिवाह गांव में लोगों के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 06:40 AM (IST)
सिवाह के पंचायत घर में लगाया वैक्सीन कैंप
सिवाह के पंचायत घर में लगाया वैक्सीन कैंप

जागरण संवाददाता, पानीपत : जजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश संगठन सचिव व युवा नेता देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को गांव सिवाह में पंचायत घर में वैक्सीन कैंप लगवाया। इस दौरान निवर्तमान सरपंच खुशदिल कादियान मौजूद रहे। देवेंद्र कादियान ने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरत हो, या वेंटिलेटर, प्लाज्मा, या फिर ब्लड की कोई भी समस्या हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर राजबीर कादियान, बिजेंद्र कादियान, नरेंद्र कादियान, प्रेम नंबरदार, दिलीप सिंह, कर्ण सिंह, वेद कादियान, रामकुमार सेठ, जयदेव पंडित, सुरेश कादियान, साधु कादियान, रामकुमार फौजी, राजबीर चौकीदार मौजूद रहे।

--------------- गांजबड़ में 270 ने लगवाई वैक्सीन

संस, रिफाइनरी : गांव गांजबड़ के प्रांगण राजकीय प्राइमरी स्कूल में कोविड -19 का टीकाकरण कैंप लगाया गया। 18 से 44 आयु तक के लोगों का टीकाकरण किया गया। 270 व्यक्तियों ने टीका लगवाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत खंड विस्तार, शिक्षक बलराज सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक रामकुमार, एएनएम दीपिका, गुरुदेव, सचिन, आशा वर्कर शिमलो, सुषमा, अजय कैंप में सहयोग दिया। जजपा ग्रामीण अध्यक्ष धर्मवीर राठी व स्कूल के अध्यापक जगदीप राठी मौजूद रहे। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच पति सुनील ने बताया कि पिछले सप्ताह भी कैंप लगाया गया था।

------------------ सभी वार्डों को सैनिटाइज कराने की मांग पार्षद अशोक कटारिया ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शहर के सभी 26 वार्डों में सैनिटाइज कराने की मांग की है। कटारिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण शहर में बहुत से लोगों की जान ले चुका है। बार-बार कहने के बावजूद शहर को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा। लोगों में रोष व्याप्त है। पिछले वर्ष तो कोरोना का इतना भयंकर रूप भी नहीं था। उस समय तो हैंड सैनिटाइज भी पार्षदों को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देने के लिए नगर निगम ने भेजे थे। पूरे शहर को तीन बार सैनिटाइज करवाया गया था। दूसरी लहर में एक बार भी शहर को सैनिटाइज नहीं किया गया। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि 15 ट्रैक्टर लिए गए हैं। इनकी मदद से सभी वार्डों में सैनिटाइज करवाया जाएगा। हाथ की मशीन से घरों में सैनिटाइज होगा। हाथ की मशीनें मंगवा ली गई है। एक दो दिन में ही छिड़काव शुरु हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी