वृक्ष हमें आक्सीजन के साथ अनेक प्रकार की दवाई भी देते हैं: ग्रोवर

देशबंधु गुप्ता राजकीय कालेज के हर्बल गार्डन व पक्षी विहार की सूरत दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है। शनिवार को भी जिला पानीपत सूचना प्रबंधक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सोहन सिंह ग्रोवर व चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह ने प्रिसिपल संजू अबरोल व इको क्लब प्रभारी प्रो. दलजीत कुमार डा. तकदीर सिंह ने दर्जन भर पौधे रोपित किए। पौधे इमली कपूर जाल दालचीनी के लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 06:25 PM (IST)
वृक्ष हमें आक्सीजन के साथ अनेक प्रकार की दवाई भी देते हैं: ग्रोवर
वृक्ष हमें आक्सीजन के साथ अनेक प्रकार की दवाई भी देते हैं: ग्रोवर

पानीपत-(विज्ञप्ति): देशबंधु गुप्ता राजकीय कालेज के हर्बल गार्डन व पक्षी विहार की सूरत दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है। शनिवार को भी जिला पानीपत सूचना प्रबंधक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सोहन सिंह ग्रोवर व चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह ने प्रिसिपल संजू अबरोल व इको क्लब प्रभारी प्रो. दलजीत कुमार, डा. तकदीर सिंह ने दर्जन भर पौधे रोपित किए। पौधे इमली, कपूर, जाल, दालचीनी के लगाए गए। सोहन सिंह ग्रोवर ने कहा कि वृक्ष हमें आक्सीजन के साथ अनेक प्रकार की दवाई भी देते हैं। जो हमारे जीवन के लिए संजीवनी बूटी का काम करते है। प्राचार्य संजू अबरोल ने कहा कि बढ़ते उद्योगों व अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। ताकि हरियाली बढ़े। उन्होंने कहा कि कालेज में स्थापित हर्बल गार्डन आने वाली पीढ़ी के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगा। प्रो. दलजीत कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। आने वाली पीढि़यों को आक्सीजन की कमी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि आज इको क्लब के अन्तर्गत लगभग 50 पर्यावरण प्रहरियों ने स्वेच्छा से हर्बल गार्डन व पक्षी विहार में श्रमदान भी किया।

chat bot
आपका साथी