मांडी के खेल स्टेडियम में मिलेंगी सुविधाएं : कृष्णलाल पंवार

संवाद सहयोगी, इसराना : मांडी के खेल स्टेडियम पर 12 लाख की राशि खर्च की गई है। ऐच्छिक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Nov 2017 02:18 AM (IST) Updated:Sun, 05 Nov 2017 02:18 AM (IST)
मांडी के खेल स्टेडियम में मिलेंगी सुविधाएं : कृष्णलाल पंवार
मांडी के खेल स्टेडियम में मिलेंगी सुविधाएं : कृष्णलाल पंवार

संवाद सहयोगी, इसराना : मांडी के खेल स्टेडियम पर 12 लाख की राशि खर्च की गई है। ऐच्छिक कोष से इस स्टेडियम के विकास के लिए 10 लाख रुपये देंगे। ग्रामीण खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। मांडी में शनिवार को आयोजित जनसभा में यह बात बतौर मुख्य अतिथि कृष्ण लाल पंवार ने कही।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने विदेशों में नाम रोशन किया है। महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक में दूसरे प्रदेशों के मुकाबले ज्यादा पुरस्कार जीते। खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत करने में सक्षम हैं। खेलों से हमें भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस होता है। क्योंकि खिलाड़ी आत्मिक तौर पर खेल से जुड़ कर ही इसमें भाग ले पाता है, इसलिए खेलों को खेल की तरह ही खेलना चाहिए। सरकार सुविधाएं प्रदान कर रही है। पानीपत जिले के खिलाड़ियों को इस फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिला में हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत जिस तरह खेलों का आयोजन किया गया है वो खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए एक सराहनीय कदम है। इससे निसंदेह नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के शासन में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की भावना से परे सुशासन के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास मामले में हरियाणा दूसरे स्थान पर है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे स्वास्थ्य, पर्यावरण व ईधन संरक्षण करने में सरकार का सहयोग दें। दैनिक कार्यो में साइकिल का प्रयोग करें। सभा में उपस्थित जनसमूह को गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री को पगड़ी, शॉल और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच ज्योति देवी, संजय घनघस, कमेटी के प्रधान धर्मवीर सिंह, रघवीर, कर्मवीर सिंह, सोनू, मोहित व डॉ. दलबीर और अनिल कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी