कैथल में 34 में से 28 कोरोना वायरस के एक्टिव केस, महिला पंच का पति भी संक्रमित मिला

सीवन ग्राम पंचायत में महिला पंच का पति मिला कोरोना पॉजिटिव। गुरूग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत है 50 वर्षीय पॉजटिव व्यक्ति। संक्रमित की संख्या पहुंची 34 एक्टिव केस 28।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:30 AM (IST)
कैथल में 34 में से 28 कोरोना वायरस के एक्टिव केस, महिला पंच का पति भी संक्रमित मिला
कैथल में 34 में से 28 कोरोना वायरस के एक्टिव केस, महिला पंच का पति भी संक्रमित मिला

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। संक्रमित केसों की संख्या 34 पहुंच गई है। इनमें एक्टिव केस 28 हैं। शुक्रवार को सीवन गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव व्यक्ति ग्राम पंचायत सीवन की महिला पंच का पति है, जो गुरुग्र्राम की एक कंपनी में काम करता है, जो तीन दिन पहले गुरुग्राम से लौटा था। 

व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। जहां पॉजिटिव युवक को अलग से एंबुलेंस में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार भेजा गया, वहीं उसके संपर्क में आए 11 सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। शनिवार शाम तक रिपोर्ट आएगी। संपर्क में आए लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बृहस्पतिवार को एक साथ तीन पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें से एक सेफ हाउस में रह रहा युवक पॉजिटिव मिला था। युवक की प्रेमिका सहित तीन अन्य जोड़ों और चार पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। 

लॉकडाउन के दौरान गांव में ही रह रहा था संक्रमित व्‍यक्ति

50 वर्षीय पॉजिटिव व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान गांव में ही रह रहा था। लॉकडाउन खुलने पर वे सीवन से गुरुग्र्राम चला गया था। वहां पहुंच कर उसे बुखार की शिकायत हुई तो वापस सीवन लौट आया। यहां आने के बाद सैंपल दिये। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

परिवार से दूर रहता था 

परिवार के लोगों ने बताया कि सैंपल देने के बाद भी बुखार की दिक्कत थी, इसलिए वे परिवार के सदस्यों से दूर करीब तीन किलोमीटर डेरा में रहता था। रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति को डेरे से एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लाया गया। सीवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डा. बलविन्द्र गर्ग ने बताया कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसे आइसोलेशन के लिए भेज गया है। परिवार के लोगों को भी क्वारंटाइन किया है। युवक मकान के आसपास रहने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस क्षेत्र को सील करते हुए कंटेनमेंट जोन बना दिया है। आसपास की कालोनियों को बफर जोन बनाया गया है। यहां अगले तीन-चार दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीङ्क्षनग करेंगी। 

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी ने बताया कि सीवन गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति के पॉजिटिव मिलने के बाद इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे करते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। यहां मकानों में रह रहे लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील है कि सरकार की तरफ से लागू किए गए नियमों का पालन करें।

chat bot
आपका साथी