आज का राशिफल 20 सितंबर

आज का राहुकाल : दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक। आज का दिशाशूल : उत्तर। ग्रह स्थिति : 20 सि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 05:07 PM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 05:07 PM (IST)
आज का राशिफल 20 सितंबर
आज का राशिफल 20 सितंबर

आज का राहुकाल : दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

ग्रह स्थिति : 20 सितंबर 2017, संवत साधारण 2074 शके 1939 दक्षिणायन सूर्य उत्तर गोल, आश्विन मास कृष्ण पक्ष, शरद ऋतु अमावस तिथि, दिन बुधवार प्रात: 11 बजे तक, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11:30 बजे तक, शुभ योग प्रात: 10:55 बजे तक, कन्या राशि का चंद्रमा।

आज का विशेष : आश्विन अमावस्या स्नान दान।

कल 21 सितंबर का पंचांग

संवत साधारण 2074 शके 1939 दक्षिणायन सूर्य उत्तर गोल आश्विन मास शुक्ल पक्ष, शरद ऋतु दिन बृहस्पतिवार प्रथमा तिथि प्रात: 10:35 तक, हस्ता नक्षत्र रात्रि 11:35 बजे तक, शुक्ल योग प्रात: 9:31 बजे तक, कन्या राशि का चंद्रमा।

कल का विशेष : शारदीय नवरात्र प्रारंभ।

कल का दिशाशूल : दक्षिण-पूर्व।

कल का राहुकाल : दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक।

मेष : व्यापार व आय में वृद्धि, मन चंचल रहेगा, परिवार में खुशहाली आएगी, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृष : क्रोध की अधिकता, परिवार में मन मुटाव, व्यर्थ की भागदौड़, नौकरी में तरक्की, व्यवसाय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेगी, परिवार में मनमुटाव, वाहन संभल कर चलाएं।

मिथुन : समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, बड़ों का सम्मान करें, संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, धार्मिक कार्यो में रुचि, स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क : व्यवसाय में मंदा, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें, आय से ज्यादा खर्च, परिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

सिंह : व्यवसाय की गति धीमी, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, मन में बेचैनी रहेगी, समय का ख्याल रखें, उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कन्या : व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति, मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक कार्य पर खर्च, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परिवार का सहयोग, बंधुओं का मिलन।

तुला : दांपत्य जीवन सुखद, क्रोध से बचें, बिगड़े कार्यो में सुधार होगा, संतान सुख में वृद्धि, सुख साधनों पर ज्यादा खर्च होगा, वाहन तेज न चलाएं, मान सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक : स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन में प्रसन्नता, यात्रा का योग, आय खर्च की अधिकता, मन में अच्छे विचार आएंगे, वाहन तेज गति से न चलाएं।

धनु : व्यापार में तेजी आएगी, आमदनी बढ़ेगी, क्रोध की अधिकता मन को परेशान करेगी, दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव, आपसी तालमेल रखें तो बेहतर रहेगा।

मकर : बिगड़े कार्य बनेंगे, दांपत्य जीवन में स्वास्थ्य के प्रति चिंता, व्यर्थ की भागदौड़, मेहनत से कार्य करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, धर्म कर्म अच्छा, पारिवारिक जीवन सुखद, खर्च की अधिकता, संघर्ष करें सफलता जरूर मिलेगी, आय में सुधार होगा।

मीन : खर्च पर अंकुश रखें, वाद विवाद से बचें, पारिवारिक तनाव से मन में परेशानी, वाहन व भूमि क्रय का योग बनेगा, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा।

पं. निरंजन पाराशर

chat bot
आपका साथी