बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 11 केवी के फीडर बंद

बृहस्पतिवार को देर शाम बारिश होने से आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे के बाद लगातार बारिश होती रही। बारिश होने के साथ कई फीडर बंद हो गए। जिनमें अंसल सेक्टर 13-17 गोहाना रोड सेक्टर 29 में शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 09:33 AM (IST)
बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 11 केवी के फीडर बंद
बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 11 केवी के फीडर बंद

जागरण संवाददाता, पानीपत : बृहस्पतिवार को देर शाम बारिश होने से आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे के बाद लगातार बारिश होती रही। बारिश होने के साथ कई फीडर बंद हो गए। जिनमें अंसल, सेक्टर 13-17, गोहाना रोड, सेक्टर 29 में शामिल रहे। अंसल, सेक्टर 13-17 में एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो गई। जबकि गोहाना रोड फीडर दर रात तक बंद रहा। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों का परेशानी झेलनी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार मेंटेनेंस के कट लग रहे हैं। उसके बाद भी हल्की से बारिश होने पर पूरे शहर की आपूर्ति ठप पड़ जाती है।

आज लगेगा दो घंटे बिजली कट

पानीपत : शुक्रवार को 33 केवी इंडस्ट्रियल एरिया से चलने वाला भारत नगर फीडर पर दो घंटे बिजली कट रहेगा। सुबह साढ़े 10 से ढाई बजे तक भारत नगर फीडर की मेंटेनेंस होगी। इस दौरान इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने दी।

chat bot
आपका साथी