जल शक्ति अभियान का तीसरा सर्वे पूरा, जिला टॉप थ्री में आने की उम्मीद

जल शक्ति अभियान का तीसरा और आखिरी सर्वे पूरा हो गया है। तीन सदस्यीय कमेटी ने एक दर्जन स्थानों की ग्राउंड रिपोर्ट पर जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की है। अभियान के अंतर्गत अब तक चल रही रैंकिग के आधार पर जिला के प्रदेश में टॉप थ्री पर आने की उम्मीद बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:39 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 09:39 AM (IST)
जल शक्ति अभियान का तीसरा सर्वे पूरा, जिला टॉप थ्री में आने की उम्मीद
जल शक्ति अभियान का तीसरा सर्वे पूरा, जिला टॉप थ्री में आने की उम्मीद

जागरण संवाददाता, पानीपत : जल शक्ति अभियान का तीसरा और आखिरी सर्वे पूरा हो गया है। तीन सदस्यीय कमेटी ने एक दर्जन स्थानों की ग्राउंड रिपोर्ट पर जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की है। अभियान के अंतर्गत अब तक चल रही रैंकिग के आधार पर जिला के प्रदेश में टॉप थ्री पर आने की उम्मीद बढ़ गई है।

सेंट्रल नोडल अधिकारी साकेत सरकार, टेक्निकल अधिकारी शेर सिंह और ब्लॉक नोडल अधिकारी सुशील कालड़ा की टीम 4 सितंबर को पानीपत आई थी। इस दौरान कुराना, खुखराना और बापौली खंड के तीन गांवों में पहुंची। यह टीम 6 सितंबर तक जिले के विभिन्न गांवों में पहुंची। यहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिग और तालाबों में जल संरक्षण के लिए किए प्रबंधों की पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की।

प्रधानमंत्री ने एक जुलाई को शुरू किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल शक्ति अभियान एक जुलाई को शुरू किया था। यह 15 सितंबर तक चलेगा। इसके पांच पखवाड़े हैं। प्रथम चरण में प्रदेश को शामिल किया है।

अब तक 51 की रैंकिग में जिला

जल शक्ति अभियान प्रथम चरण में देश के 254 जिलों में चल रहा है। इसकी हर रोज रैंकिग दी जा रही है। जिले में पहले दिन से ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया था। जिला अब तक 50 और 51वीं रैंकिग में चल रहा है। अधिकारियों की माने तो प्रदेश में पहले तीन स्थान में जगह बना सकते हैं।

जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए विशेष प्रबंध किए गए। वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगवाने के साथ सोकता गड्ढे बनवाए। तालाबों का सुधारीकरण किया गया है।

जसविद्र बांगड़, डिप्टी सीईओ, पानीपत।

chat bot
आपका साथी