पचास को कोरोना, जिसकी हुई थी मौत, उस परिवार के चार संक्रमित

सेक्टर-12 निवासी 33 वर्षीय युवक की 20 जुलाई को एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 07:05 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 07:05 AM (IST)
पचास को कोरोना, जिसकी हुई थी मौत, उस परिवार के चार संक्रमित
पचास को कोरोना, जिसकी हुई थी मौत, उस परिवार के चार संक्रमित

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर-12 निवासी 33 वर्षीय युवक की 20 जुलाई को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अब उस परिवार में दंपती, एक महिला और एक आठ साल का बच्चा संक्रमित मिला है। सेक्टर-12 में शनिवार को आठ मरीज, विकास नगर में 11, मॉडल टाउन में तीन, विराट नगर और गांधी कॉलोनी में दो-दो केस सहित कुल 50 पॉजिटिव मिले हैं।

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि विकास नगर में कुल 11 केस पॉजिटिव मिले हैं। दो परिवारों दो पुरुष, दो महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। समालखा स्थित सीताराम कॉलोनी निवासी एक डॉक्टर प्राइवेट अस्पताल में कोविड-19 में ड्यूटी कर रहे थे। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, पारिवारिक सदस्यों और निकट संपर्क वालों के सैंपल लिए गए हैं। इस अस्पताल के अब तक चार डाक्टर सहित 10 कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं। गांव छाजपुर में पिता-पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस परिवार में भी एक महिला चार दिन पहले संक्रमित मिली थी। संजय कॉलोनी वासी एक होमगार्ड भी पॉजिटिव है। स्वस्थ होने पर 14 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। पॉजिटिवों में तीन दूसरे जिलों से संबंधित हैं।

सिविल सर्जन के मुताबिक जिले में अब तक कोविड-19 के तहत 16732 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 15165 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। पानीपत में अब तक कुल 899 केसों में से 448 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 440 रह गए हैं। अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन स्थानों पर मिले एक-एक केस :

आठ मरला, रिफाइनरी टाउनशिप, अशोक नगर, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी समालखा, ज्योति नगर, सुखदेव नगर, सेक्टर 18, ईश्वरचंद कॉलोनी नांगलखेड़ी, अंसल, सिवाह, रमेश नगर, छाजपुर, आजाद नगर, हलदाना, जाटल रोड और ढोढपुर। बता दें कि इन स्थानों पर पहले भी संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी