किशोरी बोली- मैडम! मां-बाप 45 साल के व्यक्ति को बेच करा रहे शादी, बचा लो Panipat News

एक किशोरी की शादी उसके परिवार वाले 45 वर्षीय व्‍यक्ति से कर रहे थे। उसने बाल विवाह निषेध टीम से शिकायत कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 06:26 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 09:55 AM (IST)
किशोरी बोली- मैडम! मां-बाप 45 साल के व्यक्ति को बेच करा रहे शादी, बचा लो Panipat News
किशोरी बोली- मैडम! मां-बाप 45 साल के व्यक्ति को बेच करा रहे शादी, बचा लो Panipat News

पानीपत, जेएनएन। मैडम! मुझे बचा लो। पिता और सौतेली मां मुझे बेच रहे हैं। 45 साल के अधेड़ से शादी रचाने की तैयारी कर रहे हैं। यह व्यथा गांव डाहर की 15 वर्षीय किशोरी ने बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को सुनाई। अधिकारी बिना कोई देर किए पुलिस लेकर गांव पहुंची और किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया।

झारखंड के जिला पलामू के गांव रंगोया का एक व्यक्ति लंबे समय से डाहर गांव में रह रहा है। उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। उससे चार बच्चे (तीन पुत्री, एक पुत्र) हैं। एक महिला से दूसरी शादी कर ली। इससे भी दो बच्चे हैं। रविवार की सुबह डीएसपी हैड क्वार्टर से सूचना मिली थी कि झारखंड वासी व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी का बाल विवाह करने की तैयारी में है।

यहां से टीम भेजी गई

इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी से सच्चाई बयां करते हुए कहा कि किसी सुभाष नाम के अधेड़ से उसकी शादी होने वाली थी। दंपती बेटी के आरोपों को गलत बताता रहा। रजनी गुप्ता के मुताबिक किशोरी को बाल कल्याण समिति के माध्यम से चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन भेजा गया है।

किशोरी ने पिता और सौतेली मां पर मौखिक आरोप लगाए हैं। बाल कल्याण समिति उसकी काउंसि¨लग कराएगी। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी इसराना।

chat bot
आपका साथी