सड़क पर शहर की सरकार

जागरण संवाददाता, पानीपत : बाहरी कालोनियों में विकास कार्यो पर रोक लगाने के विरोध में मेयर

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 08:49 PM (IST)
सड़क पर शहर की सरकार

जागरण संवाददाता, पानीपत : बाहरी कालोनियों में विकास कार्यो पर रोक लगाने के विरोध में मेयर सुरेश वर्मा के नेतृत्व में दस पार्षदों सहित वार्डो के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को नगर निगम पर धरना प्रदर्शन दिया और कालोनियों में सड़क, पानी, सीवर की सुविधाएं दिलाने की मांग रखी। पार्षदों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन देना चाहा लेकिन अधिकारी तथा कर्मचारी ज्ञापन लेने के लिए उपलब्ध नहीं हुआ। इसके बाद पार्षद व वार्डो वासी ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां सीटीएम को ज्ञापन देकर 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि 13 सितंबर तक काम नहीं हुए तो वार्डो वासी पार्षदों के साथ 14 सितंबर को नगर निगम पर धरना देंगे, साथ ही निगम कार्यालय पर ताला जड़ा जाएगा।

गौर है कि बाहरी कालोनियों में विकास कार्य न होने से कालोनी वासी व शहर के पार्षद खफा हैं। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे पार्षद तथा वार्डो के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। निगम तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों ने शहर में विकास न होने, बाहरी कालोनियों में विकास रोकने पर रोष व्यक्त किया। जब कोई अधिकारी या कर्मचारी उनसे बात नहीं करने आया तो यहां पर रोष प्रदर्शन के बाद पार्षदों सहित वार्डो से आए लोग पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। सचिवालय पर पहुंच कर नारेबाजी की गई। यहां भी उपायुक्त नहीं मिले तो सीटीएम संदीप अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

इन पार्षदों ने जताया रोष

वार्ड नंबर सीनियर डिप्टी मेयर काजल बठला तथा उनके पति सुभाष बठला, वार्ड दो की पार्षद कमलेश मजोका व उनके ससुर मदन मजोका, वार्ड छह के पार्षद संजीता व उनके पति संजीव, वार्ड सात से स्वयं मेयर सुरेश वर्मा, वार्ड 16 से सुशील शर्मा, वार्ड 17 से सुनील वर्मा, वार्ड 20 से सुखविंदर कौर सरदार बलजीत, वार्ड 21 से बृजभूषण ढिंगड़ा, वार्ड 22 से प्रवेश नैन सहित वार्ड 23 के पार्षद शीला के पुत्र रोष प्रदर्शन में शामिल रहे।

आयुक्त कार्यालय में किया हंगामा

आयुक्त वीना हुड्डा के कार्यालय में आयुक्त न मिलने पर पार्षदों ने कार्यालय में हंगामा किया। पार्षद आयुक्त की कुर्सी सहित मेज पर बैठ गए। हंगामे के दौरान कोई भी निगम का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

अब मीडिया ही सहारा : मेयर

रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि शहर की जनता का मीडिया की सहारा है। मीडिया जनता की आवाज प्रमुखता से उठाए ताकि गूंगी बहरी सरकार उनकी सुनवाई कर सके।

भाजपा पार्षद रहे दूर

रोष प्रदर्शन से भाजपा के पार्षद दूर रहे। 10 पार्षदों में कांग्रेस व कांग्रेस समर्थित पार्षद ही शामिल हुए। वार्ड 14 के पार्षद मंजू कादियान रोष प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए। मेयर सुरेश वर्मा ने बताया कि उनके यहां रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी इसीलिए वे नहीं आ पाए।

आशंका : अविश्वास प्रस्ताव के प्रति ध्यान भटकाने का मामला तो नहीं

रोष प्रदर्शन के दौरान मेयर सुरेश वर्मा से पूछा गया कि कहीं यह उनके खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव से पार्षदों के भटकाने के लिए तो नहीं किया जा रहा। इस पर मेयर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की तो डेट भी नहीं मिली है। निगम के अधीक्षक अभियंता एनडी वशिष्ट ने बाहरी कालोनियों के विकास कार्य रुकवा दिए हैं।

ज्ञापन में पार्षदों की मांग

वार्ड एक

1. ज्योति कालोनी, अजीजुल्लापुर में ट्यूबवेल, सड़कें, लाइटें लगवाई जाए, ज्योति कालोनी के कम्युनिटी हाल का वर्क आर्डर कराया जाए।

2. संतनगर में पानी की निकासी करवाएं व सीवर डलवाएं जाए, ट्यूबवेल लगवाया जाए।

वार्ड दो

1. कृपाल आश्रम के सामने निगम की जगह पर स्कूल बनाने का प्रस्ताव 26 सितंबर 2013 की निगम की बैठक में पास किया गया था उसके मुताबिक इस जगह को शिक्षा विभाग के नाम कराया जाए।

2. हरिसिंह कालोनी के अंदर पार्क बनवाया जाए, गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनवाया जाए

वार्ड छह

1. बबैल रोड का नाला बनाने के वर्क आर्डर हो चुके हैं कार्य शुरू कराया जाए।

2. बबैल रोड पर नगर निगम की जमीन पर स्थित कम्युनिटी सेंटर का टेंडर कराया जाए, वार्ड छह के बाकि कम्युनिटी हाल के टेंडर लगाए जाएं।

वार्ड सात

1. ड्रेन नंबर एक से लेकर पावर हाउस कुटानी रोड तक सीसी का नाला बनाया जाए।

2. ड्रेन नंबर एक से पावरहाउस कुटानी रोड तक रोड के दोनों तरफ टाइल लगाई जाए। अशोक विहार कालोनी में सरकारी स्कूल जो जर्जर हालत में बंद पड़ा है उसकी बिल्डिंग बनाई जाए।

वार्ड 14

1. शिव नगर की गली नंबर पांच बनाई जाए

2. विकास नगर की मैन मार्केट में सुखबीर की दुकान से लेकर रमेश अग्रवाल के मकान तक गली बनवायी जाए।

वार्ड 16 की मांगे

1.गणेश कालोनी में गणेश मंदिर के सामने वाली गली बनवाई जाए, पुलिया ठीक कराई जाए, आजाद नगर में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग शिक्षा विभाग ने तोड़ दी, स्कूल के बच्चे वृद्धा आश्रम में बैठते हैं। इस स्कूल की बिल्डिंग बनाई जाए।

2. वार्ड 16 में मैन नाला गली नंबर एक आजाद नगर का मैन नाला दोनों तरफ से बनाया जाए, वार्ड की नाली व पुलिया की रिपेयर का टेंडर लगवाया जाए।

वार्ड 17

1. जाटलनगर में शक्ति नगर का नाला बनवाया जाए, रेलवे अंडर पास के लिए पानी की स्थायी निकासी की जाए।

2. पीपल वाली मैन गली बनाई जाए।

वार्ड 20

1. अग्रवाल मंडी के पास तालाब का सुदरीकरण कराया जाए, बच्चों के लिए पार्क बने।

2. गीता कालोनी का नाला गीता कालोनी से होता हुआ शिवपुरी के पीछे ड्रेन नंबर एक में डलवाया जाए।

वार्ड 21

1. मेघराज कौशिक के घर से नरेश हलवाई के घर तक सड़क बनवाई जाए जो आर्य नगर को बंसत नगर से जोड़ती है।

2. गुरुनानकपुरा असंध रोड नारायण सिंह पार्क, आदर्श नगर, लेबर कालोनी, वीवर्स कालोनी के सारे नालों की सफाई करवाकर उनके ढकवाया जाए।

वार्ड नंबर 22

1. गोपाल कालोनी में कम्युनिटी हाल का निर्माण कराया जाए।

2. बतरा कालोनी में नगर निगम की सरकारी जगह पर पार्क बनाया जाए।

वार्ड 23

1. रिफाइनरी की जाने वाली पाइप लाइन जो वार्ड 23 से अर्जुन नगर, भारत नगर, कुलदीप नगर से गुजरती है उस पर पार्क बनवाया जाए। अर्जुन नगर में 400 गज में कम्युनिटी हाल बनवाया जाए।

2. शिवपुरी में श्मशान घाट बनवाया जाए।

भाजपा निगम पार्षद ने रोष प्रदर्शन का नौटंकी बताया

भाजपा निगम पार्षद दुष्यंत भंट्ट ने यहां जारी बयान में कांग्रेस पार्षदों की ओर से किए गए प्रदर्शन को महज राजनीतिक स्टंट बाजी, नौटंकी तथा जनता को गुमराह करने वाला बताया। भंट्ट ने कहा कि भाजपा के राज बहुत ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। यह लोग जानबूझकर अवैध कालोनियों का ड्रामा रच रहे हैं। सही मायने में इन सबकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार थी कांग्रेस ने ही इन कालोनी को वैध किए बिना नगर निगम में शामिल किया था। कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में इन कालोनियों का वैध नहीं किया। भाजपा इन कालोनी के लेकर चिंतित है। कालोनियों का सर्वे हो चुका है जल्द कालोनी वैध होंगी।

भंट्ट ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर शहर का प्रथम नागरिक होता है उसे इस प्रकार सड़क पर उतरकर झूठ की राजनीति और जनता को गुमराह करने की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

भाजपा पार्षद ने जारी की विकास कार्यो की सूची

भाजपा पार्षद ने वार्डो में विकास कार्यो की सूची जारी की।

वार्ड वाइज विकास

वार्ड विकास राशि लाखों में

1. 57.38

2. 360.50

3. 517.20

4. 1066.37

5. 689.65

6. 361.26

7. 697.70

8. 162.03

9. 258.70

10. 178.56

11. 152.05

12. 226.24

13. 479.86

14. 275.18

15. 199.28

16. 54.84

17. 151.81

18. 645.58

19. 145.47

20. 166.42

21. 112.60

22. 192.09

23. 360.44

24 383.65

chat bot
आपका साथी