कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लघु सचिवालय के वीआइपी गेट पर अस्थायी जेल बना, वहीं से किया बरी

कर्मचारी यूनियन सर्व कर्मचारी संघ ने विधानसभा घेराव में लाठी चार्ज और हड़ताली कर्मचारियों को एम्सा लगाकर सस्पेंड करने के विरोध में मंगलवार को जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने लघु सचिवालय के वीआइपी गेट पर करीब तीन घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम ने वहीं पर अस्थायी जेल बनाकर उनको गिरफ्तार करने के आदेश दिए और कुछ देर बाद बरी कर दिया। यूनियन नेता उनको गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM (IST)
कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लघु सचिवालय 
के वीआइपी गेट पर अस्थायी जेल बना, वहीं से किया बरी
कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लघु सचिवालय के वीआइपी गेट पर अस्थायी जेल बना, वहीं से किया बरी

जागरण संवाददाता, पानीपत : कर्मचारी यूनियन सर्व कर्मचारी संघ ने विधानसभा घेराव में लाठी चार्ज और हड़ताली कर्मचारियों को एम्सा लगाकर सस्पेंड करने के विरोध में मंगलवार को जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने लघु सचिवालय के वीआइपी गेट पर करीब तीन घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम ने वहीं पर अस्थायी जेल बनाकर उनको गिरफ्तार करने के आदेश दिए और कुछ देर बाद बरी कर दिया। यूनियन नेता उनको गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग करते रहे।

विभिन्न विभागों के कर्मचारी मंगलवार को लघु सचिवालय में पहुंचे और वीआइपी गेट को घेरकर सरकार विरोधी जोरदार नारेबाजी की। जिला प्रधान कश्मीर ¨सह और सचिव तेजपाल ने कहा कि सरकार समझौतों के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को लागू करने केबजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है। कर्मचारी यूनियन सरकार के इस कदम की ¨नदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक ने विस चुनाव में अपने प्रस्ताव को पार्टी का घोषणा पत्र बताया था, लेकिन सरकार बनते ही सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने कर्मचारियों को हड़काना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक सांसद ने पंजाब के समान वेतन मांगने पर पंजाब जाने तक की कह दी। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का घेराव करने गए कर्मचारियों का मांग पत्र तक नहीं लिया।

प्रशासन से बसें मंगवाने की करते रहे मांग

सर्व कर्मचारी संघ के नेता और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर पहुंचते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार कर जेलों में डालने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसको लेकर बसों का प्रबंध कर लें। वे आज अपने घरों की बजाय जेलों में जाएंगे। प्रदेश सरकार की अनदेखी कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। इस दौरान लघु सचिवालय के गेट पर दो डीएसपी और तीन इंस्पेक्टरों की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जीटी रोड का यातायात आधे घंटे तक रहा बाधित

नगर पालिका कर्मचारी संघ और दूसरे विभागों की यूनियन के कार्यकर्ता मंगलवार को नगर निगम के देवीलाल कांपलेक्स स्थित पार्क से लघु सचिवालय की तरफ रवाना हुए। वे जीटी रोड से जुलूस के रूप में पहुंचे। जिससे जीटी रोड पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

chat bot
आपका साथी