हो जाएं सतर्क, आंधी और बारिश से लुढ़का तापमान, ठंडक बढ़ी

तेज हवा के साथ रात को बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 03:20 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 03:21 PM (IST)
हो जाएं सतर्क, आंधी और बारिश से लुढ़का तापमान,  ठंडक बढ़ी
हो जाएं सतर्क, आंधी और बारिश से लुढ़का तापमान, ठंडक बढ़ी

जेएनएन, पानीपत: रात को अचानक हुई बारिश से मौसम बदलाव देखने को मिला है। रात भर रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया है। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। 

सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया, लोगों को सुबह हर रोज की अपेक्षा बुधवार को ठंड का अहसास हुआ। वहीं मंगलावर देर रात हल्की आंधी बारिश आने से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों बारिश बर्फबारी होने का असर आने वाले दिनों पड़ेगा। सर्दी में इजाफा होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 156 दर्ज किया गया। हल्की बारिश से बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह धुंध नहीं पड़ी। रमौसम में आद्रर्ता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। 

बच्चों और बुजुर्ग का रखें ख्याल
बारिश के साथ मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। बदलते मौसम में ही व्यक्ति सबसे ज्यादा बीमार पड़ता है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग तो इस मौसम में सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इनका खासतौर पर ख्याल रखना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी