चाकू से गला काट मजदूर ने की आत्महत्या

ाज नगर में रविवार सुबह पांच बजे चाकू से गला काट मजदूर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:53 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:53 AM (IST)
चाकू से गला काट मजदूर ने की आत्महत्या
चाकू से गला काट मजदूर ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, पानीपत : राज नगर में रविवार सुबह पांच बजे चाकू से गला काट मजदूर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है।

पटना के इंदोखतिया का मन्नू ठाकुर (38) पांच साल से राज नगर में रह रहा था। वह पत्नी मीना संग दिहाड़ी करता था। शनिवार रात लगभग 10 बजे दिहाड़ी करके लौटने के बाद पर सो गया। मन्नू ने सुबह पांच बजे पत्नी मीना को खाना बनाने के लिए कहा। इसी दौरान मन्नू ने अपना गला काट लिया। चार साल के बेटे गोला ने मां को बुलाया। मीना की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए।

मकान मालिक कर्ण सिंह ने घटना की सूचना आठ मरला चौकी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी