आइबी पीजी कालेज में विद्यार्थियों ने माडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

आइबी पीजी कालेज में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में भौतिकी एक्सपो माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय गर्ग भौतिकी विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया व डा. सुनित शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीन खोजों के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 07:52 PM (IST)
आइबी पीजी कालेज में विद्यार्थियों ने माडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा
आइबी पीजी कालेज में विद्यार्थियों ने माडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में भौतिकी एक्सपो माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय गर्ग, भौतिकी विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया व डा. सुनित शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीन खोजों के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना है। इस प्रकार की प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक, उत्साहवर्धक होने के साथ आत्मविश्वास जागृत करने में सहायक हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से उनके माडल प्रोजेक्ट्स के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी में बच्चों ने सोलर सिस्टम, आटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, जेसीबी, अर्थक्वेक डिटेक्टर आदि विभिन्न माडल प्रस्तुत किए। निर्णायक की भूमिका प्रो. सोनिया ने निभाई। मंच संचालन प्रो. दीपा सैनी ने किया।

प्रदर्शनी में मुस्कान, दिव्या व जिनू ने प्रथम, ज्योतिका ने द्वितीय, अश्विन व पार्थ ने तृतीय तथा अंजली सांत्वना पुरस्कार जीता। इस मौके पर उप प्राचार्या मधु शर्मा, प्रो. पीके नरूला, डा. मो. इशाक, प्रो. रंजना शर्मा, प्रो. ईरा गर्ग, डा. शशि प्रभा, डा. किरण, डा. पूनम, डा. निधान सिंह, डा. अर्पणा गर्ग मौजूद रही। कालेज में हुआ हवन यज्ञ

कालेज में नववर्ष के मौके पर हवन यज्ञ हुआ। प्राचार्य, उप प्राचार्य के साथ स्टाफ व विद्यार्थियों ने आहुति डाली। संस्कृत विभाग की सहायक प्रो. सोनिया वर्मा ने विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ किया। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने विद्यार्थियों को कालेज में अनुशासन बनाए रखने के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से मन व वातावरण शुद्ध होता है। हमें अपने सनातन और धर्म से जुड़े रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी