कथा दूर करती है जीवन की व्यथा: विजय कौशल

विजय कौशल महाराज ने कहा कि कथा हमारे जीवन की व्यथा को दूर करती है। कथा हमें आईना दिखाती है। हमारे जीवन में यदि कोई बदलाव आता है तो वो कथा से ही आता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 08:55 AM (IST)
कथा दूर करती है जीवन की व्यथा: विजय कौशल
कथा दूर करती है जीवन की व्यथा: विजय कौशल

जागरण संवाददाता, पानीपत : विजय कौशल महाराज ने कहा कि कथा हमारे जीवन की व्यथा को दूर करती है। कथा हमें आईना दिखाती है। हमारे जीवन में यदि कोई बदलाव आता है तो वो कथा से ही आता है। विजय कौशल महाराज जय बालाजी प्रचार सेवा समिति के तत्वावधान में देवी मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव पर शिव कथा की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भगवान राम व शंकर कथा सुनना चाहते थे, इसीलिए पिछले वर्ष हनुमंत कथा का आयोजन किया गया। इस बार हनुमान लला, भगवान राम कथा सुनना चाहते हैं इसीलिए शिव कथा सुनाई जा रही है। स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य में यह अमृत कथा हो रही है।

हनुमान जन्मोत्सव होने के कारण कथा में पहले दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। विजय कौशल ने महाराज ने अंगना में जन्मे हनुमान लला, छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन गाकर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शंकर अजन्मे हैं। वे जन्म मृत्यु से परे हैं। उनका वास्तविक रूप शिवलिग ही है। दूसरा रूप काल्पनिक बनाया गया है।

स्वामी मुक्तानंद ने पांडाल में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। बधाई देने के दौरान पांडाल में फूलों के साथ-साथ नोटों की वर्षा भी की गई।

कथा के शुरुआत में विजय कौशल महाराज ने मुक्तानंद सहित संतों का वंदन किया। हनुमान के जन्मोत्सव पर बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहरी विधायक रोहिता रेवडी ब्यास पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जोनी सिगला, सचिन गुप्ता, राकेश कंसल, गोपाल तायल, जितेंद्र सिगला, संजय जिदल, प्रवीण गुप्ता, ऑडिटर विशाल तायल, नवीन बंसल, डॉ. ईश्वर चंद जैन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी