Weather Update: बूंदाबांदी और सुहावने मौसम के साथ दिन की शुरुआत, अब तपाएगा नौतपा

पानीपत में शुक्रवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 12:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:29 PM (IST)
Weather Update: बूंदाबांदी और सुहावने मौसम के साथ दिन की शुरुआत, अब तपाएगा नौतपा
Weather Update: बूंदाबांदी और सुहावने मौसम के साथ दिन की शुरुआत, अब तपाएगा नौतपा

पानीपत, जेएनएन। पानीपत सहित करनाल और अन्य जिलों में सुबह-सुबह मौसम सुहावना हो गया। आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पानीपत का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं करनाल का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.8 पर आ गया। इस पर न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री गिरावट के साथ 23.0 डिग्री पर आया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई।  

शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छा गए। पानीपत में धूल भरी हवा चलने से वायु प्रदूषण अधिक रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 235 रहा जो खतरनाक स्थिति में गिना जाता है। हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे के दर से चली। मौसम में आद्रता 40 फीसद रही। तेज हवा बूंदाबांदी के चलते सुबह तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक अब आगे गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। बता दें कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। 

क्या होता है नौतपा
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू होता है। नौतपा साल के वे 9 दिन होते हैं जब सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट आ जाता है, जिस कारण भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं।  केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले दिन में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

कहां कितना रहा तापमान
जिला      अधिकतम  न्यूनतम
पानीपत     36          24
करनाल    30.8        23
कुरुक्षेत्र    37.5        21
अंबाला     34          24
यमुनानगर  33          23
कैथल      35          25
जींद        36          26

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी