छह हजार आटो चालकों ने अनकंट्रोल किया यमुनानगर शहर का ट्रैफिक

यमुनानगर में यातायात की समस्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। छह हजार से ज्‍यादा ऑटो सड़कों पर है। ऑटो चालक निर्धारित रूट से हटकर सवारियों को ले जा रहे हैं। ऐसे में यातायात के लिए अन्‍य वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:39 PM (IST)
छह हजार आटो चालकों ने अनकंट्रोल किया यमुनानगर शहर का ट्रैफिक
यमुनानगर में आटो चालकों की वजह से परेशानी।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में चलने वाले छह हजार आटो से शहर का ट्रैफिक अनकंट्रोल हो गया है। इसे ड्यूटी पर लगाए गए 35 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी कंट्रोल नहीं कर पा रहे। इनके खिलाफ न तो सख्ती होती है और न ही इन पर कार्रवाई। आटो चालक निर्धारित स्थान पर रूके इसके लिए कुछ स्थान चिह्नित करने की बात कही थी। इसमें आगे कोई कदम नहीं उठाया गया। जिस कारण चालक जहां देखा वहीं आटो का ब्रेक लगा देते हैं। फिर पीछे से आ रहा कोई दूसरा वाहन ही इनसे भिड़ क्यों न जाए।

शहर में पांच व ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार आटो

जिला में छह हजार आटो चल रहे हैं। इनमें से पांच हजार आटो तो जगाधरी व यमुनानगर में चल रहे हैं। रेलवे स्टेशन यमुनानगर, भगत सिंह चौक, यमुनानगर बस स्टैंड, जगाधरी वर्कशाप व जगाधरी बस स्टैंड के पास आटो के रूकने के कुछ स्थान निर्धारित हैं। फिर भी किसी सड़क पर जहां नजर जाए वहीं आटो खड़ा मिलता है। इतना ही नहीं सड़क पर चलते हुए अचानक मोड़ पर कट लगा देते हैं। जिससे हर समय हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

सवारी के लिए उलझ पड़ते हैं चालक

आटो चालकों में सवारी बिठाने की होड़ मची रहती है। इसलिए सवारी को देखते ही रोक आटो को रोक लेते हैं। कई बार तो तो सड़क पर एक साथ तीन-तीन आटो चलते हैं। जिससे पीछे से आने वालों को आगे निकलने की जगह नहीं मिलती। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने सभी आटो पर यूनिक नंबर लिखने की कवायद शुरू की थी। तब कुछ आटो पर नंबर लिखा भी गया था। परंतु अभी तक सभी आटो पर यूनिक नंबर नहीं लिखा गया है। सभी आटो पर यूनिक नंबर लिखे जाने से सबसे ज्यादा फायदा पुलिस को होगा। इससे चालकों का रिकार्ड भी पुलिस के पास रहता। ट्रैफिक एसएचओ संदीप कुमार का कहना है कि आटो खड़ा करने के लिए स्थान निर्धारित किया जा रहा है। जल्द ही इसकी लिस्ट फाइनल हो जाएगी।

चालकों को कहा गया है : आरके मंगा

आटो यूनियन प्रधान आरके मंगा ने बताया कि सभी चालकों को हिदायत दी गई है कि वह अाटो को निर्धारित स्थान पर ही रोके। कोई भी सवारी से बेवजह गलत व्यवहार नहीं करेगा। यदि किसी व्यक्ति को कोई शिकायत है तो वह यूनियन कार्यालय में मिल सकता है।

chat bot
आपका साथी