सात महिलाएं कोरोना संक्रमित, चार की आयु 35 साल से कम

कोरोना महामारी का कहर शुक्रवार को महिलाओं पर टूटा। दो वृद्धाओं सहित कुल साल की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इनमें से चार की आयु तो 35 साल से भी कम है। ऐसा भी पहली बार हुआ है कि एक से अधिक संक्रमित और सभी फीमेल हों।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 07:55 PM (IST)
सात महिलाएं कोरोना संक्रमित, चार की आयु 35 साल से कम
सात महिलाएं कोरोना संक्रमित, चार की आयु 35 साल से कम

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना महामारी का कहर शुक्रवार को महिलाओं पर टूटा। दो वृद्धाओं सहित कुल साल की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इनमें से चार की आयु तो 35 साल से भी कम है। ऐसा भी पहली बार हुआ है कि एक से अधिक संक्रमित और सभी फीमेल हों। बता दें कि माह में ऐसा तीसरी बार है जब नए सात केस मिले हैं। वहीं आठ मरला निवासी 22 साल की युवती रिकवर हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आल्ड दलबीर नगर वासी 77 साल वर्षीया, रामनगर वासी 49 वर्षीया, धूप सिंह नगर वासी 60 वर्षीया महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। गांव गढ़ी बेसिक, जसबीर नगर, अशोक विहार और सोधापुर में एक-एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। इनमें एक की आयु 35 साल, तीन की इससे भी कम है। कुल 19 केस एक्टिव हैं, सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीजों के घर टीम भेजकर, परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा। जरूरत पड़ी को स्वाब सैंपल लिए जाएंगे।

206 लोगों के सैंपल लेकर लैब भेजे हैं। अब तक जिला में 5.37 लाख 975 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से 36 हजार 98 संक्रमित मिले और 35 हजार 403 रिकवर हो चुके हैं। अब तक जिला में 676 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस साल कोरोना के आंकड़े

माह संक्रमित मिले मौत

जनवरी 4511 10

फरवरी 384 23

मार्च 18 03

अप्रैल 08 00

मई 38 00 699 ने लगवाई कोरोना रोधी डोज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संपन्न 62 सत्रों में 699 पात्रों ने पहली-दूसरी-तीसरी डोज लगवाई। 12 से 14 साल आयु वर्ग में 142 बच्चों को पहली व 175 को दूसरी डोज दी गई। 15 से 17 साल आयु वर्ग में 20 किशोरों को पहला-दूसरा टीका लगा। 18 से 44 साल आयु वर्ग में 107 ने डोज लगवाई। 45 साल प्लस आयु के 36 को दूसरी डोज दी गई। 219 लोगों को एहतियातन तीसरी डोज लगी।

chat bot
आपका साथी