सतेंद्र मलिक ने 11 माह बाद छोड़ा आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान का पद

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य बाल भारती स्कूल एक बार फिर से सुर्खियों में है। 10 महीने बाद प्रधान ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 09:41 AM (IST)
सतेंद्र मलिक ने 11 माह बाद छोड़ा आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान का पद
सतेंद्र मलिक ने 11 माह बाद छोड़ा आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान का पद

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य बाल भारती स्कूल एक बार फिर से सुर्खियों में है। 10 महीने बाद प्रधान बदल गए हैं। नए प्रधान रमेश आर्य ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उप प्रधान पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।

जीटी रोड बस स्टैंड के पास आर्य बाल भारती स्कूल है। वर्ष 2017 के जुलाई माह में सतेंद्र मलिक प्रधान बने। 2010 से जून 2017 तक प्रधान रहे आजाद ¨सह आर्य को सभा के पदाधिकारियों ने अचानक हटा दिया था। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने उनके हटाने के कारणों का रहस्योद्घाटन नहीं किया। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत सतेंद्र मलिक को प्रधान बनाया गया था। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल राजाखेड़ी में ज्वाइन करने के बाद उनकी व्यस्तताएं बढ़ गई थी। स्कूल के कार्यों में समय नहीं दे पा रहे थे। कोर्ट केस के मामले में उन्हें ज्यादा समय अदालत में देना पड़ता था। इसी वजह से उन्होंने शनिवार को त्यागपत्र दे दिया।

उनके त्याग पत्र देने के बाद सभा के पदाधिकारियों ने वेद प्रचार अधिष्ठाता सोनीपत के रमेश आर्य को प्रधान नियुक्त कर दिया। स्कूल में एक सादे समारोह में उन्होंने पदभार संभाल लिया। उप प्रधान जगदीश शास्त्री के निधन के बाद उनके पुत्र कुलदीप आर्य को उप प्रधान बनाया गया है। उन्होंने भी पदभार संभाल लिया। सतेंद्र मलिक के पास आर्य समाज उग्राखेड़ी के प्रधान का पद भी है।

chat bot
आपका साथी