पुलिस जवानों के जज्बे को सलाम, हरियाणा के 78 जवान दे चुके अपनी जान की कुर्बानी

हरियाणा पुलिस के जवानों के जज्‍बे को आज सभी सलाम कर रहे हैं। राज्‍य पुलिस के जवानों ने हर माेर्चे पर अपने दायित्‍व को निर्वहन किया है। पुलिस शहीदी दिवस पर उनकी कुर्बानी याद आ रही है। राज्‍य के 78 जवान अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:09 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 09:09 AM (IST)
पुलिस जवानों के जज्बे को सलाम, हरियाणा के 78 जवान दे चुके अपनी जान की कुर्बानी
हरियाणा पुलिस के जांबाज जवानों को आज याद किया जा रहा है।

करनाल, [सेवा सिंह]। हमारे देश की सीमाओं की रक्षा सैनिकों के हाथों में सुरक्षित है और अनेक सैनिक मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर कर चुके हैं लेकिन पुलिस जवान भी इसी तर्ज पर फर्ज निभा रहे हैं। पुलिस शहीदी दिवस पर पूरा प्रदेश फर्ज के लिए जान कुर्बान करने वाले हरियाणा पुलिस के जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है।

बलिदान हुए जवानों में सबसे अधिक हिसार, सोनीपत, करनाल व जींद जिले के

प्रदेश भर में 78 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया है। पुलिस विभाग शहीदों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन कर रहा है। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तो उनके स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा।

------------------------

जिला अनुसार शहीद पुलिसकर्मी

जिला-----            शहीद पुलिसकर्मियों की संख्या

हिसार--                      9

सोनीपत-                    9

जींद--                        8

करनाल--                   8

फरीदाबाद--                2

अंबाला--                    3

यमुनानगर--              7

कुरुक्षेत्र--                   4

पानीपत--                 3

झज्जर--                  5

रोहतक--                  6

हांसी--                    4

पलवल--                 2

भिवानी--                2

नारनौल--                1

फतेहाबाद--              4

---------------

इसलिए मनाया जाता है पुलिस शहीदी दिवस

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के होट स्प्रिंग इलाके में उप पुलिस अधीक्षक कर्म सिंह और 20 सिपाहियों पर चीनी सेना ने हमला किया था, जिसमें 10 पुलिस जवान शहीद हुए थे। उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने शहीद हुए जवानों के सम्मान में 21 अक्टूबर को भारतीय पुलिस बल शहीदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

हर साल इस दिन पुलिस व पैरामिलिट्री पुलिस के शहीद जवानों को याद कर उनसे प्रेरणा ली जाती है। एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके कार्यक्रम की पूरी तैयारी है। जिला मुख्यालय के साथ हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में भी यह कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Session: पंजाब ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को सौंपा,MSP पर फसल न खरीदी तो 3 साल जेल

यह भी पढ़ें: क्‍या पंजाब में केंद्रीय कृषि कानून होंगे बेअसर, जानिये राज्‍य सरकार के बिलों व केेंद्र के कानूनों में अंतर


यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का फिर पंजाब सरकार पर हमला, कहा- MSP नहीं दे सकते तो माफिया राज बंद करो

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी