एक ऐसा शातिर, जिसे सिक्के नहीं नोट चाहिए, सीसीटीवी में सामने आई सच्चाई

गुरुद्वारा साहिब से एक शातिर चोर ने हजारों रुपये उड़ा लिए। वह सिक्के छोड़ गया। जब वीडियो सामने आया तो हैरान कर देने वाली ट्रिक सामने आई। आखिर उसने ऐसा क्या किया?

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 02:07 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 02:08 PM (IST)
एक ऐसा शातिर, जिसे सिक्के नहीं नोट चाहिए, सीसीटीवी में सामने आई सच्चाई
एक ऐसा शातिर, जिसे सिक्के नहीं नोट चाहिए, सीसीटीवी में सामने आई सच्चाई

 जेएनएन, अंबाला/पानीपत:  ऐतिहासिक गेंदसर साहिब गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ ऐसा देखा गया, जिससे लोग हैरान रह गए। गुरुद्वारे के गुल्लक से युवक ने 50 हजार की नकदी चुरा ली। युवक की पूरी वारदात गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में भानोखेड़ी के रहने वाले व गुरुद्वारे के प्रधान हरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गेंदसर साहिब एसजीपीसी के अधीन चल रहा है। गुरुद्वारे में कुलबीर सिंह पाठी है। रात करीब 8 बजे कुलबीर सिंह गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे बंद कर चला गया था। 

 नहीं ले गया सिक्के
सुबह करीब 3 बजे जब गुरुद्वारे के दरवाजे खोले गए तो दान पात्र अपनी जगह पर नहीं था और जगह-जगह गुरुद्वारे में सिक्के बिखरे हुए थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। 

इस तरह से वारदात को दिया अंजाम
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि रात 11 बजे एक युवक दरवाजे को तोड़कर गुरुद्वारे में घुसता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद यह युवक आराम से बैठकर तार की मदद से गुल्लक से पैसे निकाल रहा है। इस तरह गुल्लक से करीब 50 हजार रुपये निकाले गए। 

यहां बीता था गुरु गोबिंद सिंह का बचपन
सदर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि गेंदसर साहिब गुरुद्वारा ऐतिहासिक गुरुद्वारा है जहां पर गुरु गोबिंद सिंह का बचपन बीता था। यहीं पर गुरु गोबिंद सिंह की गेंद गिरी थी। इसीलिए इस गुरुद्वारे को गेंदसर साहिब गुरुद्वारा कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी