Haryana में रोडवेज बस हड़ताल, इन शहरों में चक्‍का जाम, पढ़ें यात्रा के लिए क्‍या हैं विकल्‍प

सोनीपत के रोडवेज चालक को कुचल कर हत्या करने के विरोध में हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों ने चक्‍का जाम की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए बसों को खड़ा कर दिया है। इससे दिल्‍ली सहित चंडीगढ़ पंजाब उत्‍तराखंड के रूट प्रभावित हो गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Sep 2022 08:40 AM (IST) Updated:Thu, 08 Sep 2022 08:40 AM (IST)
Haryana में रोडवेज बस हड़ताल, इन शहरों में चक्‍का जाम, पढ़ें यात्रा के लिए क्‍या हैं विकल्‍प
हरियाणा में रोडवेज बसों की हड़ताल से यात्री परेशान।

पानीपत, जेएनएन। सोनीपत कुंडली के पास रोडवेज चालक की थार गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्‍का जाम की घोषणा कर दी। रोडवेज बसे आज ठप हैं। चालक हड़ताल पर हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानीपत, सहित अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद की सैकड़ों बसें आनरूट रहती हैं। जो दिल्‍ली सहित चंडीगढ़, पंजाब, उत्‍तराखंड के रूट पर चलती हैं। इन डिपो से हर रोज हजारों की संख्‍या में यात्री सफर करते हैं। अब हड़ताल की वजह से यात्रियों को बसें नहीं मिल रही हैं।

प्राइवेट बसों का सहारा

हड़ताल की वजह से अब प्राइवेट बसों पर ही दामोदार है। रोडवेज बस नहीं चलने पर कैथल, दिल्ली, गुरुग्राम, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, सोनीपत रूट के साथ-साथ ग्रामीण रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं जींद से नरवाना, हांसी, बरवाला, पानीपत, असंध, गोहाना रूट पर ज्यादा प्राइवेट बस चलती हैं।

ये है पूरा मामला

बीते दिनों सोनीपत डिपो की बस जो सोनीपत से जयपुर जा रही थी। कुंडली के पास थार गाड़ी द्वारा उस बस में सफर कर रहे दिल्ली डिपो में कार्यरत रोडवेज चालक जगबीर सिंह पर गाड़ी चढ़ाकर निर्मम हत्या कर दी गई और इस हादसे में परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। चालक के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश की रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की कार्यकारिणी द्वारा आठ सितंबर को प्रदेश भर में हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि मृतक चालक की हत्या करने वालों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया और प्रशासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने के चलते रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।

पिछले दिनों कुंडली के पास रोडवेज चालक की कुछ मनचलों द्वारा थार गाड़ी चढ़ाकर निर्मम हत्या करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर है। रोडवेज कर्मचारियों को समझाकर बसें चलाने का प्रयास रहेगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

--अशोक कौशिक, रोडवेज जीएम जींद डिपो।

chat bot
आपका साथी