दुर्गा पूजा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है : ऋषि विद्याधर

आर्ट ऑफ लिविग परिवार के बेंगलूरू आश्रम से आए ऋषि विद्याधर ने कहा कि दुर्गा पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वे नवरात्र उत्सव पर एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 12 में आयोजित विशेष दुर्गा पूजा कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में वेद पंडितों के साथ मंत्रोच्चारण द्वारा दुर्गा पूजा कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 07:55 AM (IST)
दुर्गा पूजा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है : ऋषि विद्याधर
दुर्गा पूजा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है : ऋषि विद्याधर

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्ट ऑफ लिविग परिवार के बेंगलूरू आश्रम से आए ऋषि विद्याधर ने कहा कि दुर्गा पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वे नवरात्र उत्सव पर एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 12 में आयोजित विशेष दुर्गा पूजा कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में वेद पंडितों के साथ मंत्रोच्चारण द्वारा दुर्गा पूजा कराई गई।

उन्होंने कहा कि नवरात्र में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। मां दुर्गा से अभिप्राय बुराई पर अच्छाई की विजय है। दुर्गा पूजा मानव को मृत्यु के भय से, ईष्र्या से दूर ले जाती है। मानवमात्र को साहस, सहनशक्ति, धैर्य व आध्यात्मिकता प्रदान करने के साथ साथ सभी बाधाओं से दूर करती है। दुर्गा पूजा नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। जीवन में अनिश्चितता को समाप्त कर कठिनाई रहित जीवन यापन करने में सहायक है।

उत्सव स्थल पर सर्वप्रथम गणेश देवता, इसके बाद वरुण देवता व देवी दुर्गा की स्थापना की गई। मंत्रोच्चारण से स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गयी।

कार्यक्रम कुसुम धीमान, डॉ. विकास शर्मा, हरीश बंसल, डॉ. सुधा शर्मा, दीपक, सुरेंद्र गोयल, कृष्णा गुप्ता, गौतम सेतिया, संजीव मनचंदा, अखिल, यतिन, कृष्ण अरोड़ा, अदिति, प्रीति ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी