राशन बांटकर स्व. फतेहचंद विज को याद किया

मानव पशु-पक्षियों पेड़-पौधों की सेवा-मदद करने वाला व्यक्ति परमात्मा से जुड़ता है। उसके परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 04:48 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 04:48 AM (IST)
राशन बांटकर स्व. फतेहचंद विज को याद किया
राशन बांटकर स्व. फतेहचंद विज को याद किया

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल स्थित जनसेवा दल कार्यालय में रविवार को शहर के विधायक प्रमोद विज के पिता स्व. फतेहचंद विज की जयंती मनाई गई। 350 जरूरतमंद परिवारों को राशन, कंबल बांटे गए।

कृपाल आश्रम के राजेंद्र रतन ने सत्संग के माध्यम से निष्काम सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों की सेवा-मदद करने वाला व्यक्ति परमात्मा से जुड़ता है। उसके परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। लायंस क्लब पानीपत ग्रेटर की ओर से विनय ने सभी को कंबल दिए। राजीव जैन ने रसोई का सामान, राजेश दीवान ने प्रत्येक को एक किलोग्राम गुड़ दिया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता सुनील सोनी का जनसेवा दल की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर किशन मनचंदा, चमन गुलाटी, राजकुमार मनोचा, अशोक मिगलानी, कपिल मल्होत्रा, जगन्नाथ नागपाल, अशोक कपूर, यस बंगा, नारायण कपूर, गुलशन अरोड़ा और रमेश सिगला मौजूद रहे।

नारी को सशक्त बनने के लिए शिक्षा जरूरी : सविता आर्य

नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने असंध रोड पर श्री गोशाला सोसाइटी में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। एक शिक्षित नारी ही समाज को सही दिशा दे सकती है।

समिति ने गोशाला में रहने वाली व कश्यप कालोनी की बेटियों को पाठ्य सामग्री वितरित की। महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन भी वितरित किए। सविता आर्य ने कहा कि आज उनके पिता की पुण्य तिथि है। उनसे प्रेरणा लेकर ही वह गो सेवा करती हैं। गो सेवा ईश्वर की सेवा से कम नहीं है।

chat bot
आपका साथी