यात्रियों को राहत, अब कैथल से जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित 4 जिलों के बसे शुरू

बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना महामारी कम होने और घटते केसों की वजह स हरियाणा रोडवेज ने बसों की संख्‍या में इजाफा कर दिया है। अब कैथल से जींद कुरुक्षेत्र करनाल सहित 4 जिलों की रात्रि ठहराव बसें शुरू कीं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 09:09 PM (IST)
यात्रियों को राहत, अब कैथल से जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित 4 जिलों के बसे शुरू
हरियाणा रोडवेज बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर।

कैथल, जेएनएन। हरियाणा रोडवेज के बस यात्रियों के लिए ये खुशखबरी है। कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही रोडवेज विभाग की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके चलते कैथल डिपो की तरफ से जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, गुरुग्राम व गुहलाचीका जाने वाली वाली रात्रि ठहराव बसों को भी शुरू कर दिया गया हैं।

बता दें कि लॉकडाउन होने से बसों को यात्री नहीं मिल रहे थे। इस कारण डिपो ने बसों को बंद कर दिया था। लेकिन अब लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद फिर से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते हुए विभाग ने रात्रि ठहराव बस चलाने का निर्णय लिया है। इससे पहले छह बजे के करीब तक ही यात्रियों के हिसाब से बसें चलाई जा रही थी। अब ये बसें सात बजे तक भी मिलेगी।

नौकरी पेशा व दैनिक काम धंधा वाले यात्रियों को राहत

बता दें कि नौकरी पेशा व काम धंधा वाले यात्रियों को इन बसों के चलने के बाद राहत मिलेगी। सुबह व शाम के समय बसें न चलने के कारण यात्री परेशान हो गए थे। प्राइवेट साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था, अपनी मनमर्जी का किराया वसूलते थे।

पटियाला व दिल्ली के लिए बसें की शुरू

दिल्ली व पटियाला के लिए भी दो बसों का संचालन किया है। इन दोनों रूटों पर भी बसें नहीं चल रही थी। यात्रियों ने मांग के अनुसार बसों को चलाया गया है।

यात्रियों की डिमांड अनुसार बसें की है शुरू : जीएम अजय गर्ग

डिमांड के अनुसार इन रूटों पर बसें शुरू की हैं। सरकार द्वारा कोविड नियमों का पालन जारी रहेगा। दो गज की दूरी व मास्क अति जरूरी है। 50 प्रतिशत यात्रियों के हिसाब से ही बसें चलेगी। यात्रियों की डिमांड के अनुसार ओर रूटों पर भी संचालन के लिए भी विचार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी