संयुक्त व्यापार मंडल ने की बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग

संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े दुकानदारों ने पड़ोसी जिलों की तरह यहां भी बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:13 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:13 AM (IST)
संयुक्त व्यापार मंडल ने की बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग
संयुक्त व्यापार मंडल ने की बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग

जागरण संवाददाता, पानीपत :

संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े दुकानदारों ने पड़ोसी जिलों की तरह यहां भी बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रधानों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों दुकानदारों की बैठक दीवान शोरूम में हुई थी। जिसमें यह मुद्धा जोरशोर से उठाया गया था। बाजार प्रधानों का कहना है कि बाजार खोलने का समय शाम छह बजे तक है। नौकरीपेशा लोग इसी समय तक घर पहुंचते हैं। बाजार में खरीदारी के लिए जब निकलते हैं तो दुकानें बंद हो चुकी होती है। पड़ोसी जिलों में बाजार ज्यादा देर तक खुलते हैं। पानीपत से भेदभाव किया जा रहा है। बाजार प्रधानों का कहना है कि दिन में गर्मी अधिक होने के समय ग्राहक कम आते हैं। शाम को खरीददारी करने अधिक पसंद करते हैं।

बाजारों में पानी भरने का मामला उठाया

डीसी के समक्ष पिछले दिनों बरसात के कारण कचहरी बाजार, चौड़ा बाजार, गुरुद्वारा रोड, एसडी कॉलेज रोड में सहित अन्य बाजारों में पानी भरने का मामला भी उठाया गया। स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी भी दी। बाजार प्रधानों ने रविवार को बाजारों की सैनिटाइज करवाने की मांग भी रखी।

नगर निगम को फोन कर समस्या हल करने को कहा

डीसी ने संयुक्त व्यापार मंडल की सुनवाई करते हुए नगर निगम अधिकारियों को फोन करके सभी समस्याओं को अविलंब हल करने के आदेश दिए। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान सुनील अरोड़ा, दर्शन वधवा, संजय वर्मा, सुशील भराड़ा, चंद्र सहगल, गौरव लीखा, महेंद्र हुड़िया, लकी मेहता, मनोज बांगा और कर्मचंद नारंग, धर्मपाल और योगेश मौजूद रहे।

जिले में ये बाजार खुलने का समय

जिला समय

पानीपत शाम छह बजे तक

सोनीपत शाम सात बजे तक

अंबाला शाम आठ बजे

करनाल शाम आठ बजे

कुरुक्षेत्र शाम आठ बजे तक

chat bot
आपका साथी