बिजली निगम के कांट्रेक्टर की सामान से भरी गाड़ी लौटाने से इन्कार

दोनों ने होली के अगले दिन आने की बात कही। 30 मार्च तक इंतजार के बाद 31 मार्च को कॉल की तो दोनों आरोपितों ने गाड़ी देने से मना कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:13 PM (IST)
बिजली निगम के कांट्रेक्टर की सामान से भरी गाड़ी लौटाने से इन्कार
बिजली निगम के कांट्रेक्टर की सामान से भरी गाड़ी लौटाने से इन्कार

जासं, पानीपत : सेक्टर 11 के विशाल वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बिजली निगम का कांट्रेक्टर है। 27 मार्च को कुलदीप और काला गाड़ी में लेबर का सामान साथ ले गए। दोनों ने होली के अगले दिन आने की बात कही। 30 मार्च तक इंतजार के बाद 31 मार्च को कॉल की तो दोनों आरोपितों ने गाड़ी देने से मना कर दिया। आरोपितों ने धमकी दी कि घर मत आना नहीं तो जान से मार देंगे। उसके जान-माल की सुरक्षा की जाए। सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हैंडलूम व्यवसायी की घर से बाइक चोरी

जांस, पानीपत : जाटल रोड वाल्मीकि बस्ती के राधे श्याम ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका हैंडलूम बिजनेस है। 1 अप्रैल को वह बाइक से फैक्ट्री से घर लौटे और बाइक अंदर खड़ी कर दी। शुक्रवार सुबह देखा तो घर का दरवाजा खुला था और बाइक चोरी कर ली गई। किशनपुरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भाभी ने बेटी के साथ मिलकर ननद को डंडे से पीटा

जासं, पानीपत : गढ़सरनाई गांव की ममता ने पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार शाम पांच बजे घर के बाहर पानी भर रही थी। तभी भाभी रानी ने बेटी काजल के साथ मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांधी मंडी से छात्रा और राजनगर से किशोरी लापता

जासं, पानीपत : शिवनगर गांधी मंडी के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 31 मार्च को उनकी बेटी कालेज में पेपर देने गई थी। इसके बाद से बेटी घर नहीं लौटी। पत्नी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन भेद नहीं चला। कृष्णपुरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, राजनगर में किराये के मकान में रहने वाले रवींद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार शाम चार बजे 15 वर्षीय बेटी करिश्मा घर से बना बताए चली गई। इसके बाद से बेटी लापता है। आठ मरला चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी