पढि़ए पानीपत शहर की समाज से जुड़ीं दो खबरें

खादी आश्रम एवं विद्या मॉडर्न भारती स्कूल के संस्थापक स्व. सोमभाई की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या से खादी कार्यकर्ताओं ने 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:58 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:58 AM (IST)
पढि़ए पानीपत शहर की समाज से जुड़ीं दो खबरें
पढि़ए पानीपत शहर की समाज से जुड़ीं दो खबरें

गांधीजी के सपनों को साकार करने में सोमभाई ने लगाया जीवन : निर्मल दत्त

जागरण संवाददाता, पानीपत : जीटी रोड स्थित खादी आश्रम एवं विद्या मॉडर्न भारती स्कूल के संस्थापक स्व. सोमभाई की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या से खादी कार्यकर्ताओं ने 18 घंटे निरंतर कताई की। शनिवार सुबह संजय शास्त्री ने हवन कराया। इसके बाद स्मृति सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालक अध्यापिका शालिनी एवं अध्यक्षता खादी आश्रम की अध्यक्ष निर्मल दत्त ने की।

निर्मल दत्त ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सोमभाई कई बार जेल गए। उन्होंने अपना सारा जीवन गांधी जी के सपनों को साकार करने में लगा दिया। भारत विभाजन के बाद शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए सेंटर रिलीफ कमेटी का गठन हुआ। उत्तर क्षेत्र के संचालक का कार्य सोमभाई को सौंपा गया। पुनर्वास की समस्या हल होने के बाद 1954 में उन्होंने खादी आश्रम की स्थापना की। इसकी शाखा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली में भी फैल गई। प्रिसिपल कुमारी आशा ने कहा कि सोमभाई बुनकरों के हितैषी थे। उन्होंने उनकी भलाई के लिए काफी कार्य किए। इस अवसर पर खादी आश्रम के सचिव मुकेश शर्मा, जगदीप चंद, रविशंकर दुबे, ईश्वर पाल, रमेश चौहान, डा. विकास सक्सेना, अजय श्रीवास्तव, रोशनलाल मौजूद रहे।

नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने जाटल रोड पर मास्क बांटे

जासं, पानीपत : नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने आठ मरला, जाटल रोड पर अपने कार्यालय के बाहर मास्क बांटे। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने कहा कि पिछले वर्ष जब इस महामारी ने दस्तक दी थी, तब समिति ने 7500 परिवारों तक राशन पहुंचाया था। 51 परिवारों को 3 महीने के लिए गोद लिया। जो भी बगैर मास्क दिखता था, उसको समझाते थे और मास्क देते थे।

उन्होंने कहा कि नियमों को पालन करने पर ही कोरोना से बचाव संभव है। शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी। भीड़ से बचना होगा। घर से बेवजह बाहर न निकलें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। मास्क वितरण में दयानंद खुंगर व विकास जैन का सहयोग रहा। इस दौरान राजू कांबोज, अंकित, बबलू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी