जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण

जागरण संवाददाता, पानीपत : नारी कल्याण समिति की ओर से माडल टाउन स्थित रोटरी क्लब मिडटाउन के पार्क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 08:11 PM (IST)
जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण
जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण

जागरण संवाददाता, पानीपत :

नारी कल्याण समिति की ओर से माडल टाउन स्थित रोटरी क्लब मिडटाउन के पार्क में विधवा व दिव्यांग महिलाओं को राशन वितरित किया गया। गायत्री मंत्र पाठ के साथ प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। राशन में आटा, चावल, दाल, नमक, रिफाइंड, चाय-पत्ती आदि सामग्री शामिल रही। समिति की संचालिका कंचन सागर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। नेपाल निवासी किरण ने भी प्रोजेक्ट में मदद की। इसी दौरान क्विज प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई। इस मौके पर समिति की सह सचिव रश्मि आखौरी, पूर्व प्रधान सरोज आहूजा, प्रेम सेतिया, सुनीता गुलाटी, शशि शर्मा, राज नन्दा, कृष्णा अरोड़ा, सुनीता वर्मा, नीलम मेहता, शोभा गोयल व संगीता गर्ग मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी