करनाल में जुटीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, सीएम आवास का कर सकती हैं घेराव

हरियाणा के करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स जुटी हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्‍पर यूनियन ने सीएम आवास के घेराव का ऐलान किया है। बारिश की वजह से अनाज मंडी में आंगनबाड़ी वर्कर्स जुटी हैं। पिछले 28 दिनों से हड़ताल जारी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 05 Jan 2022 02:21 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jan 2022 02:21 PM (IST)
करनाल में जुटीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, सीएम आवास का कर सकती हैं घेराव
करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स की रैली है।

करनाल, [डिजिटल डेस्‍क]। करनाल में सुबह हजारों की संख्‍या में आंगनबाड़ी वर्कर्स पहुंची। बारिश की वजह से अनाज मंडी में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्‍पर्स जुटना शुरू हुईं। हजारों की संख्‍या में हरियाणा के कई जिलों से वर्कर्स करनाल में सीएम आवास का घेराव के लिए पहुंचीं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी पुख्‍ता इंतजार किए हैं। दोपहर तीन बजे तक रैली होगी। इसके बाद ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने सीएम आवास का घेराव करेंगे। पांच जनवरी को हरियाणा की हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्‍पर्स ने करनला में एकजुट होने का ऐलान किया था। फव्वारा पार्क में राज्य स्तरीय रैली की जानी थी, लेकिन बारिश की वजह से इसे नई अनाज मंडी में किया गया।

सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, उपप्रधान ओपी माटा व सचिव जगपाल राणा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री ने बार-बार वादाखिलाफी कर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्‍पर्स को हड़ताल करने के लिए उकसाने का काम किया है। पिछले 28 दिनों से हड़ताल जारी है, फिर भी सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है। यूनियन की मांग है कि वर्ष 2018 में हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार महिलाओं का अपमान कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा विफल रहा है। सरकार सार्वजनिक विभागों के निजीकरण का प्रयास कर रही है। जनसेवा से अपना पीछा छुड़ाना चाहती है। कुछएक बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही नीतियां बनाई जाती है।

chat bot
आपका साथी