सेक्टर 29 में 778 प्लॉटों पर अतिरिक्त वसूली के खिलाफ कोर्ट जाएंगे उद्यमी

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के सेक्टर 29 के 778

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 May 2017 01:35 AM (IST) Updated:Wed, 17 May 2017 01:35 AM (IST)
सेक्टर 29 में 778 प्लॉटों पर अतिरिक्त वसूली के खिलाफ कोर्ट जाएंगे उद्यमी
सेक्टर 29 में 778 प्लॉटों पर अतिरिक्त वसूली के खिलाफ कोर्ट जाएंगे उद्यमी

जागरण संवाददाता, पानीपत :

हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी

(हुडा) के सेक्टर 29 के 778 प्लॉट मालिकों से अतिरिक्त वसूली (एन्हांसमेंट) का मामला तूल पकड़ रहा है। जीटी रोड स्थित होटल गोल्ड में विभिन्न व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई गई। 24 एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने फेडरेशन बना कर सरकार के समक्ष मांग प्रस्तुत करने की बात कही। अगर शुल्क माफ नहीं किया तो उद्योगों में तालेबंदी कर हड़ताल करेंगे। उद्यमी कानूनी पहलूओं पर भी विचार कर रहे हैं।

हुडा ने 778 प्लॉटों पर 2829 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से एन्हांसमेंट लगाया है। 2005 में पुनर्वास प्लॉट आवंटन के दौरान ये बातें नहीं कही गई। 2009 से यह मामला चला आ रहा है। पुनर्वास के तौर पर उद्यमियों को यहां बसाया गया था। तत्कालीन चौटाला सरकार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि भविष्य में अलग से कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। आरोप है कि इतने वर्षो बाद सरकार अब चक्रवृद्धि ब्याज सहित अतिरिक्त वसूली का झटका दे रही है। बैठक में कहा कि चंडीगढ़ में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री को भ्रमित कर रहे हैं।

विधायक आश्वासन से पीछे हट रहे : व्यापारियों ने कहा कि एन्हांसमेंट मामले में विधायक रोहिता रेवड़ी के साथ मुख्यमंत्री से मिले थे। आश्वासन भी सकारात्मक मिला। ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा शहर में नहीं हैं। सोमवार को शहर की विधायक के पास गए थे। उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी से मुलाकात हुई। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि ये ग्रामीण विधायक का एरिया है। व्यापारियों ने कहा कि ठीक है, एरिया उनका है लेकिन वोटर तो हम आपके हैं। इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

डीसी को आज देंगे ज्ञापन

होटल में 24 व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स के पानीपत चैप्टर के अध्यक्ष प्रीतम सचदेवा ने घोषणा की कि बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के आधार पर एन्हांसमेंट का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी हड़ताल की घोषणा करेंगे।

वित्तीय संकट से उबरने के लिए व्यापारियों को घेरा

व्यापारियों का कहना है कि 2009 से यह मामला चला आ रहा है। इतने वर्षो के बाद अचानक इस तरह की बात कैसे उठा दी गई। वित्तीय संकट से उबरने के लिए व्यापारियों पर यह थोपा गया है। बिना पूर्व सूचना के नोटिस दे दिया गया।

ये रहे मौजूद : इस अवसर उद्यमी भीम राणा, प्रीतम सचदेवा, तरुण गांधी, भीम सचदेवा, एचएस धम्मू, शिव मल्होत्रा व विनोद खंडेलवाल सहित 50-60 उद्यमी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी