लापता बच्चे को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला

तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आठ साल के बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चा मॉडल टाउन एरिया में मिला। जिसे सकुशल स्वजनों को सौंप दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 07:19 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 07:19 AM (IST)
लापता बच्चे को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला
लापता बच्चे को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर की ज्योति कालोनी से शनिवार दोपहर गली में खेल रहा बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चा जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की, पर वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आठ साल के बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चा मॉडल टाउन एरिया में मिला। जिसे सकुशल स्वजनों को सौंप दिया गया। बच्चे को ढूंढने में थानों व चौकियों पर तैनात राइडर टीम को भी लगाया गया।

पिता ने जताई थी अपहरण की आशंका

ज्योति कालोनी निवासी दर्शनी ने पुलिस शिकायत में बताया था कि शुक्रवार को दोपहर के समय उसका आठ साल का बेटा दीपांश गली में खेल रहा था। जो साढ़े बारह बजे के करीब गली से अचानक लापता हो गया। उसने आस पास में रहने वाले लोगों व उसके साथ खेलने वालों बच्चों से पूछने के बाद बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नही चल सका। उसने पुलिस को शिकायत देकर बेटे के अपहरण की शक जताया। पुलिस ने तुरंत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।

एसपी के नेतृत्व में हुआ काम

बच्चे के अपहरण की खबर पर एसपी शशांक कुमार सावन के नेतृत्व में डीएसपी पूजा डाबला व सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुनीत सिंह ने मामले में वीटी कराई। इससे पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हुई। सभी थाना में तैनात राइडर व पीसीआर को भी तलाश में लगाया गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस बच्चे को माडल टाउन थाना एरिया से ढूंढ निकालने में कामयाब हो गई। निरीक्षक सुनीता ने बताया कि ढूंढने के बाद बच्चे को स्वजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी