चालकों की लापरवाही पड़ी भारी, एक को कार ने और एक को स्कूटी सवार ने टक्कर मारी

जागरण संवाददाता पानीपत वाहन चलाने वालों की लापरवाही मासूमों पर भारी पड़ रही है। शहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 11:55 PM (IST)
चालकों की लापरवाही पड़ी भारी, एक को कार ने और एक को स्कूटी सवार ने टक्कर मारी
चालकों की लापरवाही पड़ी भारी, एक को कार ने और एक को स्कूटी सवार ने टक्कर मारी

जागरण संवाददाता, पानीपत : वाहन चलाने वालों की लापरवाही मासूमों पर भारी पड़ रही है। शहर के अंसल में खेल रहे सात साल के बच्चे को कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे बच्चे को न केवल शरीर पर कई जगह चोट आई, बल्कि पैर तक टूट गया। हादसा उस वक्त का है, जब खेल खेल में बच्चा सड़क पर आ गया। वहीं ऊझा गेट के पास दुकान से सामान लेने जा रहे पांच साल के मासूम को स्कूटी सवार महिला ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे के शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार सवार ने सात साल के बच्चे को मारी टक्कर, टूटा पैर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव सिंहपुर निवासी सुरजपाल ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाल में अंसल में किराये पर रहता है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा है। उसके तीन लड़के हैं। सबसे बड़ा लड़का कपिल सात साल का है। अंसल में ही खेल रहा था। खेलते खेलते सड़क पर आ गया। तभी एक कार सवार तेजगति से चलाता हुआ आया और सीधे कपिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने पर कपिल जमीन पर जा गिरा। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्लास्टर तो हो गया, लेकिन हड्डी वाला डाक्टर न आने के कारण कई दिन इंतजार के बाद वो बेटे को बरसत रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। पिता का कहना है कि कार की टक्कर लगने पर उसके बेटे का पैर तक टूट गया। हादसे के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।

दुकान पर सामान लेने जा रहा था मासूम, स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव गुरेटी निवासी दूधनाथ ने चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाल में ऊझा गेट के पास सत्येंद्र मलिक के यहां किराये पर रहता है। मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब उसका छोटा बेटा शिवम (5) ऊझा गेट के पास दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गया था।तभी रास्ते में एक स्कूटी सवार महिला ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर शिवम को गंभीर चोटें आई। वो मौके पर पहुंचे और बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने पुलिस से स्कूटी सवार महिला का पता लगा कार्रवाई की मांग की है।

मेरे पहुंचने से पहले स्कूटी वाली महिलाओं को लोगों ने भगा दिया--

शिवम की मां अंजू ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। पति पल्लेदारी का काम करता है। उस दिन बुखार के चलते उसकी तबीयत खराब थी। छोटा बेटा शिवम उसके बगल से उठकर पैसे लेकर पड़ोसी के बच्चे के साथ दुकान से बिस्कुट लेने गया था। तभी स्कूटी सवार महिला ने उसे टक्कर मारी।स्कूटी पर एक नहीं, बल्कि तीन महिलाएं सवार थी। शोर सुनकर वो पहुंचती, इससे पहले ही वहां से लोगों ने महिलाओं को भगा दिया। उसने बताया कि बेटे के चेहरे व शरीर पर अनेक चोट आने के साथ पैर तक टूट गया है। कई टांके तक आए हैं। राहगीरों की मदद से वो बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची।

chat bot
आपका साथी