हरियाणा में ओवरलोड वाहन चालक धड़ल्‍ले से तोड़ रहे नियम, कुरुक्षेत्र में वसूला 4 करोड़ का जुर्माना

कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश में ओवरलोडिड वाहन चालक तोड़ रहे नियम। विभाग भी इसमें लगातार कार्रवाई कर रहा। बावजूद लगाम नहीं लग रहा। अकेले कुरुक्षेत्र में वसूला चार करोड़ का जुर्माना। आरटीए ने सबसे कम अप्रैल में तीन और सबसे अधिक दिसंबर में 222 किए चालान।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 03:01 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 03:01 PM (IST)
हरियाणा में ओवरलोड वाहन चालक धड़ल्‍ले से तोड़ रहे नियम, कुरुक्षेत्र में वसूला 4 करोड़ का जुर्माना
कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश में ओवरलोडिड वाहन चालकों पर कार्रवाई।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, [अनुज शर्मा]। ट्रक चालक ओवरलोड लेकर चल रहे हैं। इससे सड़क तो टूटती हैं ही साथ में सरकार के राजस्व को भी नुकसान होता है। कुरुक्षेत्र सहित प्रदेशभर में ट्रांसपोर्ट इस तरह से ओवरलोड होकर चल रहे हैं।

बात कुरुक्षेत्र के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की करें तो 2020-21 में 31 दिसंबर तक जिले से गुजरने वाले 1269 ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ा। इन पर करीब 4.06 करोड़ का जुर्माना लगाया।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुरुक्षेत्र जिले में ओवरलोडिंग रोकने के लिए वर्ष 2020 में विशेष अभियान चलाकर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान भी आरटीए अधिकारी व कर्मचारियों ने सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोडिंग वाहनों पर ब्रेक लगाने का काम किया है। कार्रवाई में जीटी रोड के साथ-साथ, शहर के अंदर से गुजरने वाले ओवरलोडिंग वाहनों पर अपना शिकंजा कसा है। लगातार कार्रवाई से ओवरलाेडिंग वाहनों चालकों में भय का माहौल बना हुआ है। जिससे शहर व सड़कों पर ओवरलाेडिंग वाहनों की आवाजाही में कमी आई है।

आरटीए की ओर से किए गए चालान पर एक नजर

महीना  चालान रुपये

जनवरी 88 36,62,500

फरवरी 123 33,16,500

मार्च 55 23,04,400

अप्रैल 03 1,48,000

मई 44 24,75,000

जून 51 29,16,000

जुलाई 75 38,26,000

अगस्त 68 29,39,500

सितंबर 171 54,29,800

अक्तूबर 202 36,66,700

नवंबर 165 34,17,300

दिसंबर 222 65,65,700

कुल 1269 4,06,67,400

नोट : यह आंकड़ा आरटीए से लिया गया है।

जिले में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी नजर रख कर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की मंशा के अनुरूप जिले से कोई भी ओवरलोड वाहनों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। जनवरी से दिसंबर माह तक चार करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उर्मिल श्योकंद, आरटीए, कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी