जैविक खेती से आय बढ़ाएं किसान : बाला

ब्रह्माकुमारी•ा के ज्ञान मानसरोवर में सोमवार को किसान सशक्तीकरण अध्यात्मिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती करने के लिये प्रेरित किया। ज्ञान मानसरोवर में कृषि वैज्ञानिक किसानों को जैविक खेती का निश्शुल्क प्रशिक्षण देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 07:47 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 07:47 AM (IST)
जैविक खेती से आय बढ़ाएं किसान : बाला
जैविक खेती से आय बढ़ाएं किसान : बाला

संवाद सूत्र, थर्मल : ब्रह्माकुमारी•ा के ज्ञान मानसरोवर में सोमवार को किसान सशक्तीकरण अध्यात्मिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती करने के लिये प्रेरित किया। ज्ञान मानसरोवर में कृषि वैज्ञानिक किसानों को जैविक खेती का निश्शुल्क प्रशिक्षण देंगे।

मेहसाना गुजरात से आए जैविक खेती विशेषज्ञ बीके बालासाहेब ने कहा कि किसान को अन्नदाता माना जाता है, लेकिन आज किसान ज्यादा अन्न पैदा करने के लिए फसल में जहरीले रासायनिक पदार्थ का प्रयोग करते हैं। मानव का स्वास्थ्य इससे खतरे में आ गया है। अब किसान को जैविक खेती की विधि अपनाने की जरुरत है। ताकि फसल भी ज्यादा भी हो और अच्छी स्वास्थ्यवर्धक भी हो। उन्होंने कहा जैविक खेती बहुत सस्ती होने के साथ ही खूब कमाई कराने वाला भी है। बीके भारतभूषण ने कहा कि कई दिनों तक ज्ञान मानसरोवर में किसान भाइयों के लिए यौगिक एवं जैविक खेती की निशुल्क ट्रेनिग दी जाएगी। ज्ञान मानसरोवर में सुबह 10 बजे सभी किसान भाई उसमे सादर आमंत्रित हैं। बीके सरला बहन, पानीपत इंचार्ज ने राजयोग मेडिटेशन की विधि बताई और अभ्यास भी कराया। राकेश व उसके साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच संचालन बीके सुनीता बहन ने किया।

chat bot
आपका साथी