गड्ढे में पलटी कार, देखा तो एक का पड़ा था शव तो दूसरा जिंदगी मौत से जूझ रहा था Panipat News

ट्राला व कार की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। हादसा रात को कांगथली के पास हुआ था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 03:38 PM (IST)
गड्ढे में पलटी कार, देखा तो एक का पड़ा था शव तो दूसरा जिंदगी मौत से जूझ रहा था Panipat News
गड्ढे में पलटी कार, देखा तो एक का पड़ा था शव तो दूसरा जिंदगी मौत से जूझ रहा था Panipat News

पानीपत/कैथल, जेएनएन। पटियाला-कैथल मार्ग पर कांगथली गांव के नजदीक रात को ट्राला व कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जो शहर के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में दाखिल है। 

ड्यूटी से घर लौट रहे एक पुलिस कर्मचारी ने सड़क पर गड्ढों में कार पलटी हुई देखी तो एक युवक की सांस चल  रही थी। पहचान होने के बाद संबंधित थाना में इसकी सूचना दी। जहां से परिजनों के बारे में जानकारी मिली। मृतक युवक के शव को जिला नागरिक अस्पतल ले जाया गया, वहीं घायल को अस्पताल दाखिल करवाया।

वार्ड  नंबर 29 के पार्षद बिल्लू सैनी ने बताया कि चंदाना गेट निवासी विजय कुमार (47) अपने दोस्त बिशनगढ़ गामड़ी निवासी सुरेश सैनी के साथ कार में सवार होकर चीका जा रहे थे। सुरेश दिल्ली ड्राइविंग स्कूल का संचालक है। इसकी एक ब्रांच चीका में है। देर रात दोनों चीका के लिए निकले। 

जब कांगथली के पास पहुंचे तो ट्राला चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपित चालक ट्राला सहित मौके से फरार हो गया। सुबह करीब छह बजे इस हादसे की सूचना पुलिस कर्मचारी के माध्यम से परिजनों को मिली। 

मृतक विजय अपने पीछे दो लड़के व एक लड़की छोड़ गया। घर के मुखिया की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी