Coronavirus से Ambala में अब तक एक की मौत, 4 में संक्रमण की पुष्टि

अंबाला में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक की मौत हो चुकी है। वहीं चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक हजार से ज्‍यादा क्‍वारंटाराइन हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 08:15 PM (IST)
Coronavirus से Ambala में अब तक एक की मौत, 4 में संक्रमण की पुष्टि
Coronavirus से Ambala में अब तक एक की मौत, 4 में संक्रमण की पुष्टि

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में कोरोना के 4 केस पॉजिटिव मिले हैं, जबकि कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को आठ नए आशंकित मरीजों की रिपोर्ट लैब को भेजी गई है। वहीं पॉजिटिव आने वाले परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं शासन ने भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। 

अंबाला में कोरोना वायरस के आशंकित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं हाल ही में दिल्ली में तब्लीगी मरकज से लौटने वाले चार लोगों के नमूने लिए थे, इसमें दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं गंभीर बात है कि पीजीआइ में मरने वाले के संपर्क में आने वाले मरीजों की जांच की जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को कड़ी मशक्कत करनी होगी। 

स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक करीब 59 आशंकित मरीजों के नमूने लैब को भेजे हैं। इसमें 43 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं आठ लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि लक्षण नहीं मिलन पर पांच नमूने रिजेक्ट भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो पांच संदिग्ध मरीजों का आइसोलेशन वार्ड भी इलाज चल रहा है। वहीं दिल्ली में तब्लीगी जमात से लौटे लोगों के संपर्क में आने वाले 78 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। 

882 विदेश से लौटने वाले क्वारंटाइन में रखा 

जिले में विदेश से लौटने वालों की निगरानी जारी है। विदेश से लौटने वालों के घरों पर नोटिस भी चस्पा दिया है। स्वास्थ्य विभाग 882 लोगों को क्वारंटाइन में रखा है। इसमें 323 विदेश से लौटे लोगों का 28 दिन का समय भी पूरा हो चुका है। वहीं जिन लोगों का समय पूरा नहीं हुआ है। इन लोगों के घरों पर पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम 4 बार घर जांच के लिए पहुंच रही है। यदि कोई घर के बाहर से नोटिस हटाता है, तो कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिले से अभी तक 59 आशंकित मरीजों की रिपोर्ट लैब को भेजी है। इसमें 43 के नमूने निगेटिव मिले हैं।

डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर

chat bot
आपका साथी