Yamunanagar के चुनावी रण में आमने-सामने पुराने सूरमा, जानिए कौन पड़ रहा किस पर भारी Panipat news

यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में आमने सामने पुराने सूरमा हैं। पूर्व और निवर्तमान विधायकों के मैदान में होने से चुनावी टक्‍कर काफी दिलचस्‍प है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 04:39 PM (IST)
Yamunanagar के चुनावी रण में आमने-सामने पुराने सूरमा, जानिए कौन पड़ रहा किस पर भारी Panipat news
Yamunanagar के चुनावी रण में आमने-सामने पुराने सूरमा, जानिए कौन पड़ रहा किस पर भारी Panipat news

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। चुनावी रण में पुराने सूरमा आमन-सामने हैं। पिछले चुनाव में शक्ति प्रर्दशन कर चुके ये नेता एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। एक दूसरे पर शब्दबाण भी छोड़े जा रहे हैं और जनता को लुभाने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। कौन किस पर भारी पड़ेगा यह तो 24 अक्टूबर को ही पता लग पाएगा, लेकिन फिलहाल घमासान की स्थिति बनी हुई है। यमुनानगर, जगाधरी, साढौरा व रादौर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व व निवर्तमान विधायक मैदान में है। 

जगाधरी विधानसभा सीट

इस विधानसभा क्षेत्र में 216035 वोट हैं। पुराने सूरमाओं की बात की जाए तो भाजपा से कंवर पाल, कांग्रेस से अकरम खान व जजपा से अजरुन सिंह मैदान हैं। गत विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा से कंवर पाल व बीएसपी से अकरम खान के बीच टक्कर थी। कंवर पाल को 74203 व अकरम खान को 40047 वोट पड़े थे। अजरुन सिंह 2005 में बीएसपी से विधायक रहे। इनके अलावा बसपा से आदर्श पाल व इनेलो से बलजीत शर्मा चुनावी रण में हैं। इस सीट पर तिकौणा मुकाबला बना हुआ है।

यमुनानगर विधानसभा सीट

इस सीट पर कुल 223136 वोट है। भाजपा से निवर्तनमान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व इनेलो से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह मैदान हैं। दिलबाग सिंह लगातार दूसरी बार घनश्याम दास से मुकाबला है। कांग्रेस से निर्मल चौहान, बसपा से योगेश कांबोज, आम आदमी पार्टी से अरविंद्र सिंह, जन नायक पार्टी से शैलेश त्यागी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

रादौर विधानसभा सीट

रादौर विधानसभा क्षेत्र में 195065 वोट हैं। पूराने सुरमाओं में भाजपा से कर्ण देव कांबोज व कांग्रेस से डॉ. बीएल सैनी एक दूसरे के आमने-सामने हैं। गत विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के श्याम सिंह राणा विधायक रहे हैं। कर्णदेव कांबोज इंद्री से जीतकर कैबिनेट मंत्री बने। इस बार पार्टी ने इनको रादौर से प्रत्याशी बनाया। बीएल सैनी 2009 में इनेलो से विधायक रहे। उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए और चुनावी रण में उतरे। बसपा से चौधरी महीपाल, आम आदमी पार्टी से नरेश कांबोज व इनेलो से राजबीर कांबोज भी चुनाव लड़ रहे हैं।

साढौरा विधानसभा सीट

साढौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 212180 वोट हैं। यहां भाजपा ने निवर्तमान विधायक बलवंत सिंह व कांग्रेस से जिप चेयरमैन रेणू बाला आमने-सामने हैं। बलवंत सिंह को 63772 वोट पड़े थे। रेणू बाला जिप चेयरमैन हैं। इनेलो व जजपा ने पुराने चेहरे को मैदान में उतारा है।

chat bot
आपका साथी