अश्लील वीडियो बना किशोरी को बनाया हवस का शिकार, तबियत बिगडऩे पर बताई आपबीती

पानीपत में रह रहे श्रमिक ने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का रहने वाले आरोपित ने आजमगढ़ की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बताने पर इकलौते भाई और माता-पिता की हत्या की धमकी दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 01:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 01:48 PM (IST)
अश्लील वीडियो बना किशोरी को बनाया हवस का शिकार, तबियत बिगडऩे पर बताई आपबीती
अश्लील वीडियो बना किशोरी को बनाया हवस का शिकार, तबियत बिगडऩे पर बताई आपबीती

पानीपत, जेएनएन। शहर के थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक फैक्ट्री के क्वार्टर में सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा की एक श्रमिक ने अश्लील वीडियो बना ली और दुष्कर्म करता रहा। छात्रा विरोध करती तो अभियुक्त उसके इकलौते छोटे भाई, माता व पिता की हत्या करने की धमकी देता। पीडि़ता गर्भवती हो गई तो उसके साथ हो रहे दुष्कर्म का पता चला। वह साढ़े छह महीने की गर्भवती है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की पीडि़त छात्रा ने बताया कि सात महीने पहले उसके माता-पिता फैक्ट्री में काम पर चले गए थे। वह दोपहर को स्कूल से घर लौटी तो पड़ोस के क्वार्टर में रह रहे उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के उलटाई तिवरामाझा गांव के पन्नालाल (20) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि उसने अश्लील वीडियो बना ली है। किसी को मामले की जानकारी दी तो इंटरनेट पर वीडियो अपलोड कर देगा।

मुंबई गई तो मां को बताई आपबीती
पुलिस को शिकायत दी तो उसके आठ साल के इकलौते भाई, माता और पिता की हत्या कर देगा। डर की वजह से उसने चुप्पी साध ली। इसके बाद, दुष्कर्म का सिलसिला जारी रहा। आरोपित सप्ताह में तीन बार उससे दुष्कर्म करता था। पांच दिन पहले पिता उसे मुंबई में मौसी के घर ले गया। वहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मौसी व मां को घटना की जानकारी दी। फिर उसका पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इस दौरान, पता चला कि वह गर्भवती है। पीडि़ता के पिता ने बताया कि आरोपित पन्नालाल उसी की फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने फैक्ट्री मालिक व पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करा दिया।

chat bot
आपका साथी