सीबीएसई स्कूलों पर निगम का शिकंजा, 25 को भेजा नोटिस

जल शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने थमाए नोटिस रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम की मांगी रिपोर्ट मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 06:35 AM (IST)
सीबीएसई स्कूलों पर निगम का शिकंजा, 25 को भेजा नोटिस
सीबीएसई स्कूलों पर निगम का शिकंजा, 25 को भेजा नोटिस

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम न लगाने वाले स्कूल संचालकों पर सख्त हो गया है। निगम ने क्षेत्र के 25 स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। स्कूलों से रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम की रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है। निगम हार्वेस्टिग सिस्टम न लगाने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई कर सकता है।

एक जुलाई को जल शक्ति अभियान शुरू किया था। नगर निगम ने इसके अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगवाने शुरू किए हैं। निगम की देवीलाल कांपलेक्स स्थित बिल्डिग में बड़ा सिस्टम लगाया जाएगा। इसके टेंडर लगा दिए गए हैं। निगम का मानना है कि शहर के बड़े स्कूलों में बारिश के पानी को बचाया जा सकता है। इन स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम चालू हो जाता है तो बारिश का पानी व्यर्थ नहीं बह पाएगा।

अब तक एक स्कूल ने दी रिपोर्ट

नगर निगम के नोटिसों का स्कूल संचालकों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। फिलहाल एसडी विद्या मंदिर स्कूल ने रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम शुरू करने की बात कही है। बाकी स्कूलों ने फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी है। निगम इन स्कूलों को एक और नोटिस देगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

निगम अपने 22 सिस्टम शहर में लगाएगा

नगर निगम अपने बजट से शहर में 22 रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाएगा। इनमें शहर के बड़े पार्क और पार्किंग स्थल हैं। निगम ने करीब 50 लाख रुपये का एक टेंडर लगा दिया है। निगम अगले महीने ही इस काम को शुरू कर देगा। इसके साथ शहर में सोख्ता गड्ढे भी बनाए जाएंगे।

वर्जन : फोटो-

स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने हैं। प्रबंधन को नोटिस देकर इसकी रिपोर्ट मांगी है। एक स्कूल ने सिस्टम लगाने की रिपोर्ट दी है। बाकी स्कूलों को एक ओर नोटिस जारी किया जाएगा। वे जवाब नहीं देते हैं तो निगम कार्रवाई करेगा।

राहुल पुनिया, एक्सईएन, नगर निगम। ---जगमहेंद्र---

chat bot
आपका साथी