छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं, आइटीआइ के बाहर खड़ी की जाएगी दुर्गा शक्ति

शहर में आइटीआइ के बाहर छात्राओं पर युवक फब्ती कसते हैं मामला संज्ञान में आने पर अग्रवाल ने डीएसपी पूजा डाबला को आदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 08:23 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 08:23 AM (IST)
छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं, आइटीआइ के बाहर खड़ी की जाएगी दुर्गा शक्ति
छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं, आइटीआइ के बाहर खड़ी की जाएगी दुर्गा शक्ति

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को महिला थाना, रेडक्रास भवन स्थित सखी नामक वन स्टॉप केंद्र और एसडी कॉलेज के ग‌र्ल्स होस्टल का निरीक्षण किया। शहर में आइटीआइ के बाहर छात्राओं पर युवक फब्ती कसते हैं मामला संज्ञान में आने पर अग्रवाल ने डीएसपी पूजा डाबला को आदेश दिया कि आइटीआइ के बाहर दुर्गा शक्ति की ड्यूटी लगाई जाए। स्कूल व कॉलेजों के बाहर भी पुलिस का पहरा रहे। छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला थाने में महिला थाने में कर्मचारियों की हाजिरी और 17 फाइलों की जांच की। कर्मचारी हाजिर मिले है। 12 मामलों को पुलिस ने निपटा दिया है। वे पहले भी महिला थाने का आठ बार निरीक्षण कर चुकी हैं। उन्होंने थाने में आई फरियादी डिकाडला गांव की कमलेश से बात की। कमलेश ने बताया कि जेठानी ने पति के खिलाफ झूठी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को कर रखी है। अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इस मौके पर उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर पूर्व डीएसपी विद्यावती, बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरला यादव और जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता मौजूद रहीं।

निरीक्षण की पहले से थी जानकारी, शिकायतकर्ता नहीं बुलाए

सोनिया अग्रवाल के निरीक्षण की महिला थाने को पहले से ही जानकारी थी। सफाई से लेकर फरियादियों के बैठने के प्रबंध चाक-चौबंद कर रथे थे। कहीं शिकायकर्ता खलल न डालें। इसलिए शिकायकर्ता नहीं बुलाए गए। छह शिकायकर्ता पहुंचे तो उन्हें पूछे धूप में बैठा दिया गया। थाने में हर रोज 20 से ज्यादा मामलों में पीड़ित व आरोपित पक्ष के थाने पहुंचते हैं। वन स्टॉप सेंटर का बदला जाएगा कार्यालय

महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने जीटी रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ का अभाव मिला और कार्यालय में भी पर्याप्त स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं संबंधी परेशानियों का समाधान किया जाता है। कार्यालय में स्टाफ बढ़ाने और कार्यालय शिफ्ट करने के लिए डीसी और सरकार को पत्र लिखा जाएगा। छात्राओं से पूछा कैसी है फैक्लटी और खाना, नहाने को मिलता है गर्म पानी

फोटो संख्या----------06

सोनिया अग्रवाल ने एसडी पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। हालांकि कॉलेज प्रशासन को इस निरीक्षण की पहले से ही जानकारी थी। सदस्य ने सबसे पहले कॉलेज के मैदान में धूप में बैठी छात्राओं से कॉलेज में शिक्षा, फैक्लटी और नियमित कक्षाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने सबकुछ ठीक बताया। इसके बाद वे ग‌र्ल्स छात्रावास की मैश में पहुंची। यहां लंच कर रही बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा रीतिका से खाने की गुणवत्ता, नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था और आउटर के छात्रावास में आने की जानकारी ली। यहां भी छात्रा ने सबकुछ ठीक बताया। वे एसडी पीजी कॉलेज में पहले भी निरीक्षण कर चुकी हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा मौजूद रहे। कुष्ठ आश्रम व फैक्ट्रियों में जानेंगी महिलाओं की स्थिति

सोनिया अग्रवाल ने कहा कि वह जल्द ही दोबारा पानीपत आएंगी। इस बार कुष्ठ आश्रम और फैक्ट्रियों में महिलाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। कहा कि पानीपत स्थित फैक्ट्रियों में अनेक महिलाएं काम करती हैं। इन महिलाओं के काम करने के घंटे और मिलने वाले वेतन की जांच की जाएगी। कम वेतन पर अधिक समय काम कराने वाले फैक्ट्री स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ कुष्ठ आश्रम में रहने वाले महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की जाएगी। महिलाओं को सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी