राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 12 से 22 सितंबर तक चलेगा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 12 सितंबर से शुरू होगा और 22 तक चलेगा। इस दौरान आशा वर्कर्स करीब चार लाख लाभार्थियों को एलबेंडाजोल (कृमि नाशक)ग ोली खिलाएंगी। लाभार्थियों में एक से 19 साल के लड़के-लड़कियां शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:03 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:03 AM (IST)
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 12 से 22 सितंबर तक चलेगा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 12 से 22 सितंबर तक चलेगा

जागरण संवाददाता, पानीपत : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 12 सितंबर से शुरू होगा और 22 तक चलेगा। इस दौरान आशा वर्कर्स करीब चार लाख लाभार्थियों को एलबेंडाजोल (कृमि नाशक)ग ोली खिलाएंगी। लाभार्थियों में एक से 19 साल के लड़के-लड़कियां शामिल हैं।

इस बार 19-24 साल की महिलाओं (गर्भवती और स्तनपान कराने वाली नहीं) को भी गोली खिलाई जाएगी। नोडल अधिकारी डा. ललित वर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते अधिकांश स्कूल-कालेज बंद हैं या फिर कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। डोर-टू-डोर अभियान चलेगा। अभिभावकों, वालियंटर्स, शिक्षकों, आंगनबाड़ी वर्कर्स का सहयोग अहम रहेगा। औद्योगिक एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट्स, ईंट भट्ठों के लाभार्थियों को कवर करने के लिए श्रम विभाग की मदद ली जाएगी।

डा. वर्मा के मुताबिक साल में दो बार अभियान चलाया जाता है। मुख्य उद्देश्य गोली की मदद से पेट के कीड़ों को साफ करना है। पेट में कीड़े होने से शरीर में खून की कमी और कुपोषण जैसी स्थिति बन जाती है। खाली पेट गोली न खाएं

डा. वर्मा ने बताया कि एलबेंडाजोल को कोई प्रतिकूल असर नहीं है। ध्यान रहे कि गोली खाने से पहले नाश्ता या भोजन जरूर कर लें। पेट में अधिक कृमि होने की स्थिति में इस दवा के सेवन से मामूली चक्कर या उल्टी हो सकती है। घबराएं नहीं, पानी पिएं और खुली हवा में लेट जाएं। कुछ देर में सामान्य अवस्था में आ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी